IND vs BAN 2nd Test Live: ऐसे देखें लाइव मैच!

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) दूसरा टेस्ट मैच आज गुरूवार, यानि 22 दिसंबर को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है।

IND vs BAN 2nd Test Live: ऐसे देखें लाइव मैच!

भारत बनाम बांग्लादेशदूसरा टेस्ट मैच आज ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है।

ख़ास बातें
  • पहला मैच जीतकर भारत 1-0 से आगे है।
  • मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी के स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर देख पाएंगे।
  • ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है।
विज्ञापन
भारत और बांग्लादेश के बीच 14 दिसंबर से शुरू हुई टेस्ट सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है। सीरीज में केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दोनों टीमें पहले टेस्ट में चटगांव में भिड़ी थीं जिसमें भारत ने जीत हासिल कर 1-0 की बढ़ ले ली। आज भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से खेल रही है। टीम आज जीत जाती है तो सीरीज पर कब्जा होगा और साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी और मजबूती के साथ काबिज होगी। 

मैच शुरू हो चुका है और टॉस बांग्लादेश ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश 2 विकेट खोकर 82 रन बना चुका था। कप्तान शाकिब अल हसन 16 और मोमिनुल हक 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैचों के इतिहास पर नजर डालें तो भारत को बांग्लादेश अभी तक टेस्ट मैच में हरा नहीं पाया है। दोनों देशों की टीमों के बीज 11 मैच खेले गए हैं जिसमें से 9 में भारत जीता है और 2 मैचों का कोई निर्णय नहीं हो पाया। इस सीरीज के साथ भी भारत अपनी शत प्रतिशत जीत को बरकरार रखने की कोशिश करेगा। इस मैच को आप अपने टीवी, मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं।
 

IND vs BAN 2nd Test Match 2022 कहां खेला जा रहा है?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) दूसरा टेस्ट मैच आज गुरूवार, यानि 22 दिसंबर को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है।
 

IND vs BAN 2nd Test Match 2022  कितने बजे से शुरू?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू हो चुका है।
 

IND vs BAN 2nd Test Match 2022  कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी के स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर देख पाएंगे। मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर देख सकते हैं। 

इसके अलावा आप मैच की इंटरनेट के माध्यम से Sony Liv ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। साथ ही, डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव टेलीकास्ट फ्री में देखा जा सकता है। 

भारत की प्लेइंग 11:
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »