IND vs AUS T20 Live Streaming : टी20 विश्‍वकप का सबसे बड़ा मैच आज! ऐसे देखें LIVE

IND vs AUS T20 मैच को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों का रुख करना होगा।

IND vs AUS T20 Live Streaming : टी20 विश्‍वकप का सबसे बड़ा मैच आज! ऐसे देखें LIVE

Photo Credit: ICC

आज खेला जाने वाला मैच ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबला आज
  • यह मैच ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है
  • डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर देखा जा सकेगा आज का मैच
विज्ञापन
IND vs AUS T20 Live Streaming : टी-20 विश्‍वकप में खेले जा रहे सुपर-8 मुकाबले हैरान करने वाले रिजल्‍ट दे रहे हैं। रविवार को अफगानिस्‍तान ने ऑस्‍ट्रेलिया को हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी और फ‍िर गेंदबाजी व फ‍िल्डिंग का शानदार नजारा पेश करते हुए अफगान खिलाड़‍ियों ने कंगारूओं को शिकस्‍त दी। आज विश्‍वकप में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें मैच अपने नाम करना चाहेंगी, लेकिन ऑस्‍ट्रेलिया के लिए यह मैच जीतना ज्‍यादा जरूरी है, क्‍योंकि तभी उसके लिए सेमीफाइनल की राह आसान होगी। 

दुनिया की दो टॉप टीमों के बीच होने वाला यह मैच इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक है। मिचेल मार्श की अगुवाई वाली टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटकी है। टीम इंडिया के पास मौका है कि वह ऑस्‍ट्रेलिया को सेमीफाइनल में ना पहुंचने दे। आप इस मुकाबले को ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। कहां, कब खेला जाएगा यह मैच? कैसे देख पाएंगे ऑनलाइन फ्री, आइए जानते हैं। 
 

IND vs AUS T20 मैच कब खेला जाएगा? 

IND vs AUS T20 मैच आज 24 जून को खेला जाएगा। 

 

IND vs AUS T20 मैच कहां खेला जाएगा? 

IND vs AUS T20 विश्‍वकप का सुपर-8 मुकाबला आज डैरेन सेमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्‍टेडियम वेस्ट इंडीज़ के सेंट लूसिया में स्थित है। 
 

IND vs AUS T20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा? 

IND vs AUS T20 मैच आज भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले 7.30 बजे टॉस होगा। 

 

IND vs AUS T20 मैच कैसे देखें LIVE? 

IND vs AUS T20 मैच को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों का रुख करना होगा, क्‍योंकि प्रसारण के अधिकार उन्‍हीं के पास हैं। 

 

IND vs AUS T20 मैच कैसे देखें ऑनलाइन LIVE? 

आज खेला जाने वाला मैच ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है। यह Disney +Hotstar ऐप पर फ्री है, लेकिन अगर आप इसकी वेबसाइट पर मैच देखते हैं तो सब्‍सक्र‍िप्‍शन की जरूरत होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »