इस कंपनी ने भारत में उतारे तीन नए 4K स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी, कीमत 25,999 रुपये से शुरू

iFFalcon K31 4K Smart Android TV Series: भारत में ग्राहकों की डिमांड को समझते हुए टीवी निर्माता कंपनियां 'किफायती' सेगमेंट में आए दिन नए टीवी लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में नए एंड्रॉयड टीवी रेंज़ को लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 6 अगस्त 2019 12:15 IST
ख़ास बातें
  • iFFalcon K31 सीरीज़ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलती है
  • टीवी 4K एलईडी पैमल और एचडीआर कंटेंट सपोर्ट से हैं लैस
  • 43 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये

इस कंपनी ने भारत में उतारे तीन नए 4K स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी, कीमत 25,999 रुपये से शुरू

भारत में ग्राहकों की डिमांड को समझते हुए टीवी निर्माता कंपनियां 'किफायती' सेगमेंट में आए दिन नए टीवी लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में इफालकन ने अपनी नई iFFalcon K31 सीरीज़ एलईडी टीवी को भारतीय बाजार में उतारा है जो 4K पैनल, एचडीआर कंटेंट सपोर्ट और एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। के31 सीरीज़ की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये (43 इंच) से 35,999 रुपये (55 इंच) तक है।

इफालकन के31 सीरीज़ के अंतर्गत तीन साइज़ उतारे गए हैं, 43 इंच (25,999 रुपये), 50 इंच (30,999 रुपये), और 55 इंच (35,999 रुपये)। सभी 4K टीवी हैं, इसके अलावा यह एचडीआर 10 स्टैंडर्ड तक के एचडीआर कंटेंट को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इसमें कई स्क्रीन फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि एआई पिक्चर इंज़न, सीन पिक्चर एन्हांसमेंट, ब्राइटनेस कंट्रोल आदि।
Advertisement

स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए ये सभी टीवी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलते हैं जो एंड्रॉयड 9 पाई आधारित सॉफ्टवेयर के साथ आएंगे। कंटेंट कास्टिंग के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट भी है। इसके अलावा इफालकन के31 रेंज में ब्राइटनेस और ब्लैक लेवल को एडजस्ट करने के लिए माइक्रो-डिमिंग तकनीक का इस्तेमाल हुआ है।

टीवी में क्वाड-कोर एमलोजिक सीपीयू, 2 जीबी रैम, ऐप्स और गेम्स के लिए 16 जीबी स्टोरेज है। स्क्रीन का स्टैंडर्ड रीफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। डिवाइस कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में तीन एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। साउंड की बात करें तो टीवी में 20 वॉट पावर आउटपुट वाले इंटरनल स्पीकर्स हैं। इफालकन के31 सीरीज़ की बिक्री दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो चुकी है। यह सीरीज़ हाल ही में लॉन्च हुई TCL P8 रेंज़ के समान हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iFFalcon, TCL, iFFALCON Smart TV, Android TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.