हॉटस्टार की प्रीमियम सेवा 199 रुपये प्रति माह में

विज्ञापन
Sriram Sharma, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016 14:05 IST
कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विस हॉटस्टार ने अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सेवा की शुरुआत की है। इसके लिए यूज़र को हर महीने 199 रुपये चुकाने होंगे। सेवा के तहत कई एक्सक्लूसिव सिनेमा और टीवी शो उपलब्ध होंगे।

इस सेवा को एचबीओ के सुपरहिट शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के छठे सीज़न के साथ लॉन्च किया गया है। यह हॉटस्टार पर अमेरिका में प्रीमियर किए जाने के चंद मिनटों के बाद ही उपलब्ध होगा।

हॉटस्टार की प्रीमियम सर्विस में 36 टीवी शो उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें सिलिकॉन वैली, वीप और द न्यूज़रूम शामिल हैं। फिल्म वाला कैटेलॉग उतना मज़ेदार नहीं नज़र आता। इसमें करीब 70 सिनेमा हैं और सबसे लेटेस्ट फिल्म 2015 की है।

हॉटस्टार के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पहले से उपलब्ध हैं। इसका इस्तेमाल डेस्कटॉप पर भी किया जा सकता है। यह मेंबरशिप फिलहाल भारत में ही उपलब्ध है और मासिक शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड के जरिए ही किया जा सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यूज़र इस सेवा के लिए भुगतान पेटीएम और फ्रीचार्ज़ जैसे डिजिटल वॉलेट से भी कर पाएंगे या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.