Hisense 70-Inch 4K स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, 65 इंच मॉडल जुलाई के अंत तक होगा पेश

Hisense 70-inch 70A71F TV खरीद के लिए 10 जुलाई से उपलब्ध होगा, शुरुआती रूप में यह टीवी 91,990 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा जिसे ग्राहक ई-कमर्शिल प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोरर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Hisense 70-Inch 4K स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, 65 इंच मॉडल जुलाई के अंत तक होगा पेश
ख़ास बातें
  • Hisense 70A71F टीवी Android TV 9 पर काम करता है
  • Hisense 70A71F TV में 70 इंच 4K UHD एलईडी डिस्प्ले मौजूद है
  • टीवी की सेल 10 जुलाई से होगी शुरू
विज्ञापन
Hisense ने भारतीय मार्केट के लिए दो 4K स्मार्ट टीवी का ऐलान कर दिया है, जो Hisense 70-inch 70A71F TV और Hisense 65-inch Tornado TV है। Hisense 70A71F 4K 4के स्मार्ट टीवी में 70 इंच डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विज़न और डॉल्बी ऑटोमस सपोर्ट शामिल है। इस टीवी में 36वॉट स्पीकर और  स्लिम बेजल्स मौजूद हैं। कंपनी का कहना है कि टीवी का विविड ब्राइट पैनल पारंपरिक टीवी की तुलना में चमकीले सफेद, गहरे काले और जीवंत रंग प्रदान करता है। टीवी गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट वाले वॉयस रिमोट के साथ आता है।
 

Hisense 70A71F, Hisense 65-inch Tornado TV price in India, availability

Hisense 70-inch 70A71F TV खरीद के लिए 10 जुलाई से उपलब्ध होगा, शुरुआती रूप में यह टीवी 91,990 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा जिसे ग्राहक ई-कमर्शिल प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोरर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। इनोग्रल प्राइज़ ऑफर के अलावा, Hisense इस टीवी पर 4 साल तक की विशेष वॉरंटी दे रहा है, लेकिन यह ऑफर केवल पहले पांच दिन में टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को ही प्राप्त होगा। इसके अलावा, चीनी कंपनी Hisense 65-inch Tornado TV को जुलाई के अंत तक लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत 71,990 रुपये होगी। फिलहाल ऑफर और उपलब्धता से संबंधित सटिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Hisense 70A71F TV specifications, features

Hisense 70A71F TV में 70 इंच 4K UHD (3,840x2,160 पिक्सल) एलईडी डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विज़न एचडीआर सपोर्ट मौजूद है। टीवी का अल्ट्रा विविड हाई कॉन्ट्रास्ट पैनल एचडीआर10, माइक्रो डीमिंग, नॉइस रिडक्शन और डेप्थ एन्हैंसर फीचर्स से लैस है। इस टीवी में यूएचडी एआई अप्स्कैल दिया गया है, जो कि यूज़र्स को एचडी कॉन्टेंट यूएचडी क्वालिटी में देखने की इज़ाजत देता है। टीवी के डिस्प्ले में पावरफुल ऑडियो के लिए दो 18W (कुल 36W) बॉटम-फायरिंग स्पीकर डॉल्बी एटमॉस के साथ मौजूद हैं। इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ माली470एमपी जीपीयू दिया गया है। साथ ही इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज है।

Hisense 70A71F टीवी Android TV 9 पर काम करता है। इसमें गूगल प्ले और पॉपुलर स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे Netflix, YouTube, Disney+ Hotstar, Prime Video आदि का एक्सेस मौजूद है। इस टीवी में स्पोर्ट्स मोड, गेम मोड और इनबिल्ट क्रोमकास्ट शामिल है। टीवी में गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट वाले वॉयस रिमोट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, हेडफोन पोर्ट, एक एवी इनपुट और इथरनेट पोर्ट शामिल है।

जैसे कि हमने बताया कंपनी जुलाई के अंत तक 65 इंच का Tornado TV लॉन्च करेगी, जो कि 102वॉट वाले 6 स्पीकर सिस्टम से लैस होगा। इसमें डॉल्बी विज़न एचडीआर, इनबिल्ट क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मौजूद है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hisense

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »