GT Vs CSK IPL 2023: गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच आज Hotstar पर नहीं यहां देखें फ्री!

गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) मैच आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 7.00PM बजे किया जाएगा। 

GT Vs CSK IPL 2023: गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच आज Hotstar पर नहीं यहां देखें फ्री!

TATA IPL 2023 का 16वां सीजन आज, 31 मार्च 2023 से शुरू होकर 28 मई 2023 तक चलेगा।

ख़ास बातें
  • Jio Cinema पर आप इसे बिल्कुल फ्री देख सकते हैं
  • JioCinema App को डाउनलोड करना भी फ्री है
  • GT vs CSK मैच आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) आज शुक्रवार, यानि 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। 2023 का आईपीएल टूर्नामेंट इसका 16वां सीजन है जिसमें 10 टीमें आपस में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगीं। आईपीएल 2023 का आज पहला मैच होगा जो कि गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच होने जा रहा है। फॉर्मेट पुराने सीजनों से मिलता जुलता ही रहेगा। जिसमें हरेक टीम प्रतिद्वंदी टीम से एक बार अपने होम ग्राउंड पर मुकाबला करेगी और एक बार कहीं अन्य ग्राउंड पर मैच खेलेगी। टॉप की चार टीमें फिर प्लेऑफ के लिए खेलेंगी। यहां पर पहले और दूसरे नम्बर पर आने वाली टीमों के पास तीसरे और चौथे नम्बर की टीमों की अपेक्षा खास फायदा होगा।  

IPL 2023 का 16वां सीजन आज, 31 मार्च 2023 से शुरू होकर 28 मई 2023 तक चलेगा। सीजन का फाइनल मैच अहमदाबाद, गुजरात में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के अधिकतर मैचों, जो 31 मार्च से 21 मई के बीच होंगे, का समय शाम 7.30 बजे का रखा गया है। जबकि कुछ मैच दोपहर बाद 3.30PM पर भी खेले जाने हैं। आज का मैच गुजरात टाइटन्स (GT) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) है। इस मैच का समय, स्थान और देखने का तरीका हम आपको यहां बता रहे हैं। 
 

Gujrat Titans Vs Chennai Super Kings IPL 2023 मैच कब होगा?

गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) मैच आज 31 मार्च, शुक्रवार को खेला जाएगा।  
 

Gujrat Titans Vs Chennai Super Kings IPL 2023 मैच कहां खेला जाएगा?

गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 
 

Gujrat Titans Vs Chennai Super Kings IPL 2023 मैच कितने बजे शुरू होगा?

गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) मैच आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 7.00PM बजे किया जाएगा। 
 

Gujrat Titans Vs Chennai Super Kings IPL 2023 मैच को कैसे देखें लाइव?

गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। वहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन या अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर मैच देखना चाहते हैं तो इसका लाइव स्ट्रीम JioCinema पर किया जाएगा। 
 

Gujrat Titans Vs Chennai Super Kings IPL 2023 मैच कैसे देखें फ्री?

Gujrat Titans Vs Chennai Super Kings IPL 2023 मैच को अगर आप बिना किसी चार्ज के देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि Jio Cinema पर आप इसे बिल्कुल फ्री देख सकते हैं।
इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज यहां पर नहीं रखा गया है। JioCinema App को डाउनलोड करना भी फ्री है जिसे आप विभिन्न ऐप स्टोर्स से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर आप मैच कमेंट्री को 12 भारतीय भाषाओं में सुन सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »