महंगा लैपटॉप खरीदने का सपना होगा सस्ते में पूरा, 60 हजार वाला 22 में ले जाएं घर, डिस्काउंट कर रहा मालामाल

Dell Vostro 3400 में 14.0 इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 11th Generation Intel Core i3-1115G4 प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स दिया गया है।

महंगा लैपटॉप खरीदने का सपना होगा सस्ते में पूरा, 60 हजार वाला 22 में ले जाएं घर, डिस्काउंट कर रहा मालामाल

Photo Credit: Flipkart

ख़ास बातें
  • ASUS VivoBook 14 (2021) में 14 इंच की LED-Backlit, FHD डिस्प्ले है।
  • Dell Vostro 3400 में 14.0 इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है।
  • Dell Vostro 3400 में 11th Generation Intel Core i3-1115G4 प्रोसेसर है।
विज्ञापन
अगर आप 14 इंच डिस्प्ले वाला कोई नया लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको ज्यादा हैवी इस्तेमाल नहीं है। जैसे आप स्कूल, कॉलेज या ऑफिस का बेसिक काम करना चाहते हैं तो हम आपके लिए ई-कॉमर्स साइट पर डिस्काउंट में उपलब्ध दो 14 इंच डिस्प्ले वाले लैपटॉप लेकर आए हैं, जिसमें Dell Vostro 3400 Laptop और ASUS VivoBook 14 (2021) शामिल हैं।
 

Dell Vostro 3400 Laptop पर डिस्काउंट


ऑफर की बात की जाए तो Dell Vostro 3400 Laptop की कीमत 59,781 रुपये है, लेकिन इसे 32%  डिस्काउंट के बाद 40,890 रुपये में खरीदा जा सकता है।एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इस लैपटॉप की खरीद पर पुराना लैपटॉप एक्सचेंज करने पर 18,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है। वैसे आपको बता दें कि एक्सचेंज ऑफर में अधिकतम लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले लैपटॉप की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। बैंक ऑफर की बात करें तो Yes Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत यानी कि अधिकतम 2 हजार रुपये की बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर के बाद 22,790 रुपये में खरीदा जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Dell Vostro 3400 में 14.0 इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 11th Generation Intel Core i3-1115G4 प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें  4Gb, 1Tb HDD+256Gb Ssd दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Windows 10 + Ms Office'19 पर काम करता है।
 

ASUS VivoBook 14 (2021) पर डिस्काउंट


ऑफर की बात की जाए तो ASUS VivoBook 14 (2021) की कीमत 70,990 रुपये है, लेकिन इसे 31%  डिस्काउंट के बाद 48,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इस लैपटॉप की खरीद पर पुराना लैपटॉप एक्सचेंज करने पर 20,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है। वैसे आपको बता दें कि एक्सचेंज ऑफर में अधिकतम लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले लैपटॉप की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। बैंक ऑफर की बात करें तो Yes Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत यानी कि अधिकतम 2 हजार रुपये की बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर के बाद 28,890 रुपये में खरीदा जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ASUS VivoBook 14 (2021) में 14 इंच की LED-Backlit, FHD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। प्रोसेसर के मामले में इस लैपटॉप में 11th Gen Intel Core i5-1135G7 प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स हैं। स्टोरेज के मामले में इस लैपटॉप में 8GB RAM/1TB HDD + 256GB SSD दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर यह Windows 10 Home  पर काम करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dell Vostro 3400 Laptop, Cheapest Laptop
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »