Rs 25 में मूवी टिकट, बुकिंग शुरू होते ही ‘सोल्‍ड आउट’, किस फ‍िल्‍म के लिए इतना क्रेज? जानें

Kuch Kuch Hota Hai Rs 25 Ticket : फ‍िल्‍म कुछ-कुछ होता है, की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग की जा रही है।

Rs 25 में मूवी टिकट, बुकिंग शुरू होते ही ‘सोल्‍ड आउट’, किस फ‍िल्‍म के लिए इतना क्रेज? जानें

कुछ-कुछ होता है की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग के सभी टिकट हुए सोल्‍ड आउट।

ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म 'कुछ कुछ होता है' की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग
  • 25 रुपये में मूवी का टिकट
  • मुंंबई में टिकटों की बुकिंग, सभी टिकट बिके
विज्ञापन
साल 1998 में आई शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की फ‍िल्‍म ‘कुछ-कुछ होता है' (Kuch Kuch Hota Hai) को लोग आज भी पसंद करते हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर तो धूम मचाई ही थी, लोगों के दिलों में भी अपनी जगह बनाई। यह फ‍िल्‍म अपनी रिलीज के 25 साल पूरे करने जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, धर्मा प्रोडक्‍शंस ने इस मौके को खासतौर पर सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। धर्मा प्रोडक्‍शन के सोशल मीडिया हैंडल की ओर से बताया गया है कि फ‍िल्‍म ‘कुछ-कुछ होता है' की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग 15 अक्‍टूबर को आयोजित की जाएगी। जैसे ही इसकी बुकिंग शुरू हुई, मिनटों में सभी शोज के टिकट सोल्‍ड आउट हो गए।  

खास बात है कि टिकटों की कीमत सिर्फ 25 रुपये थी। शायद इसीलिए लोगों ने फटाफट से अपनी सीट्स बुक करा लीं। बुक माय शो पर दी गई जानकारी के अनुसार, फ‍िल्‍म ‘कुछ-कुछ होता है' के टिकट पीवीआर आइकॉन : इनफ‍िनिटी अंधेरी (W) मुंबई के लिए बेचे जा रहे हैं। 

गैजेट्स 360 हिंदी ने टिकटों की उपलब्‍धता चेक की, तो शाम 7:00 बजे और 7:15 बजे के शोज के टिकट सोल्‍ड आउट हो चुके थे। 7:45 के टिकट भी हमें सोल्‍ड आउट मिले। 
 

एक प्रदर्शक सोर्स के हवाले से बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि टिकटों की इतनी कम कीमत ने लोगों में दिलचस्‍पी जगाई होगी। एक शानदार मल्‍टीप्‍लेक्‍स में महज 25 रुपये में आज के जमाने में फ‍िल्‍म देखना अविश्‍वसनीय है। 

शाहरुख खान के फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। फ‍िल्‍म में रानी मुखर्जी और काजोल जैसी अभिनेत्रियों की मौजूदगी दर्शकों में उत्‍साह को बढ़ाती है। फ‍िल्‍म का संगीत आज भी काफी लोकप्रिय है। कुछ-कुछ होता है कि बुकिंग को लेकर पहले से कोई बज नहीं बनाया गया था। अचानक बुकिंग शुरू हुई और टिकट मिनटों में बिक गए। 

हालांकि अभी यह पता नहीं है कि फ‍िल्‍म की स्‍क्रीनिंग क्‍या कुछ और थिएटर्स में भी की जाएगी। मुंबई के अलावा और किन शहरों में इस फ‍िल्‍म को फ‍िर से दिखाया जाएगा, इसकी जानकारी भी अभी नहीं है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »