Blaupunkt ने 8 घंटे चलने वाला ब्लूटूथ स्पीकर Rs 2,499 में किया लॉन्च, RGB लाइट्स का भी सपोर्ट

डिवाइस में 3600mAh की बैटरी दी गई है

Blaupunkt ने 8 घंटे चलने वाला ब्लूटूथ स्पीकर Rs 2,499 में किया लॉन्च, RGB लाइट्स का भी सपोर्ट

Photo Credit: Blaupunkt

स्पीकर में हनीकॉम्ब पैटर्न का फ्रंट ग्रिल दिया गया है।

ख़ास बातें
  • 30W के इस साउंडबार में दो हाइडेफिनिशन ड्राइवर मिलते हैं।
  • स्पीकर में हनीकॉम्ब पैटर्न का फ्रंट ग्रिल दिया गया है।
  • सीमित समय के लिए इसे Amazon से Rs. 2,411 में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
Blaupunkt ने नया पोर्टेबल ब्लूटूथ साउंडबार लॉन्च किया है। यह ब्लूटूथ स्पीकर RGB लाइट्स के साथ आता है। इसमें 30W का आउटपुट मिलता है। कंपनी ने इसे Blaupunkt SBA02 30W स्पीकर के नाम से लॉन्च किया है। इसमें स्लीक डिजाइन मिलता है जो स्टिक के आकार का है। इस डिजाइन की वजह से इसमें क्लियर ऑडियो मिलता है और वाइब्रेशंस कम हो जाते हैं। स्पीकर में हनीकॉम्ब पैटर्न का फ्रंट ग्रिल दिया गया है। 
 

Blaupunkt SBA02 30W price

Blaupunkt SBA02 30W ब्लूटूथ स्पीकर को कंपनी भारत में Rs. 2,499 के रिटेल प्राइस में उतारा है लेकिन सीमित समय के लिए इसे Amazon से Rs. 2,411 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Blaupunkt SBA02 30W specifications

Blaupunkt SBA02 30W के बारे में डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें कील के आकार का डिजाइन है। यह डिजाइन इस डिवाइस को वाइब्रेट होने से रोकता है और ऑडियो क्लियर मिलता है। इसमें फ्रंट में हनीकॉम्ब पैटर्न का फ्रंट ग्रिल मिलता है। इसमें RGB लाइट्स दी गई हैं यानि इसे पार्टी आदि के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसका फ्रंट डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि स्टेबल और स्ट्रक्चर स्ट्रेन्थ प्रदान करता है, साथ ही साउंड डिस्पर्शन को को भी ऑप्टिमाइज करता है। 

30W के इस साउंडबार में दो हाइडेफिनिशन ड्राइवर मिलते हैं। साथ ही एक पैसिव रेडिएटर भी दिया गया है। इनकी मदद से इसमें डीप बेस, क्रिस्प ट्रिबल, और बैलेंस्ड ऑडियो मिलता है। डिवाइस में 3600mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग फीचर भी आता है। स्पीकर में कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं जिसमें Bluetooth, USB, AUX, और True Wireless Stereo (TWS) का सपोर्ट शामिल है। डिवाइस ने कंपनी ने TF कार्ड का सपोर्ट भी दिया है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें कंपनी ने TurboVolt टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  3. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  4. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  5. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  6. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  7. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  8. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  10. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »