7600mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Samsung Galaxy Tab Active 4 Pro लॉन्च, देखें क्या हैं खास

Tab Active 4 Pro में 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज और 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध है। बैटरी के लिए इसमें 7,600mAh की बैटरी दी गई है।

7600mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Samsung Galaxy Tab Active 4 Pro लॉन्च, देखें क्या हैं खास

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab Active 4 Pro में 10.1 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab Active 4 Pro में 10.1 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है।
  • Tab Active 4 Pro में f/1.9 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Tab Active 4 Pro में 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
टेग दिग्गज Samsung ने Galaxy Tab Active 4 Pro टैबलेट को पेश किया है। यह एक MIL-STD-810कंप्लाइंट डिवाइस है, जिसका मतलब है कि यह एक्सट्रीम कंडीशन का सामना कर सकता है। इसके अलावा इसमें IP68 रेटिंग दी गई है जो कि इसे धूल और पानी से बचाव प्रदान करता है। Tab Active 4 Pro में एक इंटीग्रेटेड S Pen के साथ आता है। यहां टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानिए।
 

Samsung Galaxy Tab Active 4 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Samsung Galaxy Tab Active 4 Pro में 10.1 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। इस स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्शन मिलता है। ऑफिशियल प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यह 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। हालांकि Google Play कंसोल लिस्टिंग के अनुसार यह Snapdragon 778G मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम कर सकता है। स्टोरेज की बात की जाए तो Tab Active 4 Pro में 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज और 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध है। बैटरी के लिए इसमें 7,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें नो बैटरी मोड मिलता है जो कि इसे बिना बैटरी के बाहरी पावर सोर्से से कनेक्ट करने देता है।

Samsung न्यूज रूम के मुताबिक, कैमरा की बात करें तो इसके रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Galaxy Tab Active 4 Pro एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल SIM, 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, माइक्रोएसडी कार्ड और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी मोटाई 10.2mm और वजन 675 ग्राम है। कीमत की बात करें तो इस डिवाइस की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इस साल के बाद यह एशिया, लैटिन अमेरिका, नोर्थ अमेरिका और मिडिल ईस्ट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »