गूगल आईओ 2016 की तारीख का हुआ ऐलान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जनवरी 2016 13:48 IST
गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कंपनी के वार्षिक डेवलपर इवेंट की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। गूगल आई/ओ 2016 का आयोजन कैलिफोर्निया के माउटेन व्यू में 18-20 मई को किया जाएगा।

पिचई ने सोशल मीडिया के जरिए इस इवेंट की जानकारी दी। उन्होने इवेंट के बारे में कहा कि इस बार हम वहीं वापस जा रहे हैं जहां से 10 साल पहले शुरुआत की थी, माउटेन व्यू के शोरलाइन एंपीथियेटर। कंपनी पिछले कुछ सालों से सेन फ्रांसिसको के मॉस्कॉन सेंटर में इस इवेंट का आयोजन करती आई है, इसलिए इस बार अलग जगह का इस्तेमाल किसी खास वजह से हो सकता है।

कंपनी आमतौर पर इस इवेंट में नए एंड्रॉयड वर्ज़न का ऐलान करती है और कंपनी के चुनिंदा प्रशंसकों के लिए डेवलपर प्रिव्यू उपलब्ध कराया जाता है। उदाहरण के तौर पर एंड्रॉयड एम (मार्शमैलो) और उसके फ़ीचर का ऐलान पिछले साल के डेवलपर कॉन्फ्रेंस में किया गया था। कंपनी इस दौरान अपने ऐप्स में किए जाने वाले बड़े बदलाव और क्लाउड प्रोडक्ट के बारे में भी बताती है।

Google I/O 2016 में कंपनी द्वारा एंड्रॉयड एन और उसके कुछ फ़ीचर पेश किए जाने की उम्मीद है। एंड्रॉयड में मल्टी विंडो सपोर्ट, ऐसा ही रोचक फ़ीचर है जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस पर काम कर रही है। इसे पहले एंड्रॉयड मार्शमैलो के साथ ही पेश किया जाना था। गूगल ग्लास के बारे में भी पता चलेगा। संभव है कि हम कार्डबोर्ड के नए और बेहतर वर्ज़न से रूबरू हों।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.