PUBG मोबाइल की भारत में वापसी: YouTube पर टीजर हुआ अपलोड!

PUBG Mobile ने अपने YouTube अकाउंट पर कथित तौर पर एक साथ कई टीज़र अपलोड किए, जिन्हें बाद में हटा दिया गया।

PUBG मोबाइल की भारत में वापसी: YouTube पर टीजर हुआ अपलोड!

PUBG Mobile India की घोषणा पिछले साल नवंबर में हुई थी

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile को सितंबर 2020 में किया गया था बैन
  • नवंबर 2020 में हुआ था PUBG Mobile India घोषित
  • अब YouTube पर कई वीडियो टीज़र अपलोड होने के बाद हटाए गए
विज्ञापन
सिंतबर 2020 में PUBG Mobile के बैन होने के तुरंत बाद PUBG की मूल कंपनी Krafton ने मोबाइल वर्ज़न के पब्लिशर Tencent से भारत ऑपरेशन की सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली थी और तब से Krafton इस लोकप्रिय गेम को भारत में वापस लाने की जद्दोजहद में लगी है। अब, एक दावे से ऐसा प्रतीत होता है PUBG Mobile कमबैक करने के लिए तैयार है। कथित तौर पर यूट्यूब पर कई आधिकारिक टीज़र अपलोड करने के तुरंत बाद उन्हें हटा दिया गया हालांकि कई स्मार्ट ट्विटर यूज़र्स ने इनके स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। स्क्रीनशॉट में PUBG Mobile India लिखा दिखाई देता है, जिस गेम की घोषणा Krafton ने पबजी मोबाइल के बैन होने के कुछ महीनों बाद की थी।

PUBG Mobile ने अपने YouTube अकाउंट पर कथित तौर पर एक साथ कई टीज़र अपलोड किए, जिन्हें बाद में हटा दिया गया। हालांकि, हटाए जाने से पहले कई लोगों ने टीज़र के स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें ट्विटर पर साझा किया। ट्विटर यूज़र्स ने मोबाइल पर मिले यूट्यूब अपलोड नोटिफिकेशन के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिनमें 'All New PUBG MOBILE Coming to India' टाइटल के साथ तीन ट्रेलर दिखाई देते हैं। हालांकि इन नोटिफिकेशन के थंबनेल गेम के मौजूदा टीज़र्स के समान प्रतीत होते हैं, जिन्हें कंपनी ने पिछले साल नवंबर में जारी किया था। इन मौजूदा टीज़र्स का कंपाइलेशन आप यहां देख सकते हैं।

PUBG Studio ने PUBG Mobile India की घोषणा पिछले साल नवंबर में की थी, जिसके बाद से कंपनी इस गेम की रिलीज़ को लेकर किसी प्रकार के बयान जारी नहीं कर रही है और न ही इस गेम के लॉन्च की जानकारी साझा की गई है। कंपनी ने नवंबर में बाकायदा इस गेम की वेबसाइट भी रिलीज़ की, लेकिन अभी तक उस वेबसाइट में गेम या लॉन्च को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हटाए गए नए टीज़र्स के स्क्रीनशॉट में भी कोई खास जानकारी देखने को नहीं मिलती है। ऐसा भी हो सकता है कि ये सभी वीडियो गलती से अपलोड किए गए पुराने वीडियो हो और कंपनी ने गलती का आभास होने के तुरंत बाद इन्हें हटा दिया हो।

घोषणा के समय Krafton का कहना था कि इस गेम को खास इंडिया के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ग्लोबल वर्ज़न से थोड़ा अलग होगा और इसमें भारतीय एलिमेंट्स का तड़का होगा। गेम वर्चुअल सिम्यूलेशन ट्रेनिंग ग्राउंड होगा और इसमें किरदार कपड़ों के साथ आएंगे। इसके अलावा गोली लगने पर लाल इफेक्ट की जगह इसमें हरा इफेक्ट आएगा, जैसे हम चीनी वर्ज़न Game for Peace में भी देख चुके हैं। प्लेयर्स की हेल्थ का ध्यान रखने के लिए इसमें समय सीमा भी सेट होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »