अलविदा 2017: बेस्ट क्रिकेट गेम जो आपको भाएंगे

स्मार्टफोन की लोकप्रियता ने चीजें बदल दी हैं। अब मोबाइल के लिए भी कई क्रिकेट गेम उपलब्ध हैं। 2017 में भारत और अन्य देशो में कई अच्छे क्रिकेट गेम रिलीज हुए। हमारे हिसाब से ये हैं इस साल के बेस्ट क्रिकेट गेम...

अलविदा 2017: बेस्ट क्रिकेट गेम जो आपको भाएंगे
ख़ास बातें
  • लोकप्रियता सीमित होने के कारण मार्केट में कम क्रिकेट गेम आते हैं
  • वीडियो गेम मार्केट अब पावरफुल कंप्यूटर या महंगे कंसोल तक सीमित नहीं रहा
  • स्मार्टफोन की लोकप्रियता ने चीजें बदल दी हैं
विज्ञापन
क्रिकेट भारत में तो बेहद ही लोकप्रिय है। लेकिन दुनिया में सिर्फ 20 देशों तक लोकप्रियता सीमित होने के कारण मार्केट में कम क्रिकेट गेम आते हैं। खासकर अमेरिका जैसे देशों में क्रिकेट लोकप्रिय नहीं हो पाया है। लेकिन स्थिति बदल रही हैं। क्योंकि वीडियो गेम मार्केट अब पावरफुल कंप्यूटर या महंगे कंसोल तक सीमित नहीं रहा। स्मार्टफोन की लोकप्रियता ने चीजें बदल दी हैं। अब मोबाइल के लिए भी कई क्रिकेट गेम उपलब्ध हैं। 2017 में भारत और अन्य देशो में कई अच्छे क्रिकेट गेम रिलीज हुए।


हमारे हिसाब से ये हैं इस साल के बेस्ट क्रिकेट गेम...
 

1. एशेज़ क्रिकेट

इसमें कोई दो राय नहीं है कि एशेज़ क्रिकेट आज की तारीख में दुनिया का बेस्ट क्रिकेट गेम है। लेकिन इसे खेलने के लिए आपको प्ले स्टेशन या एक्सबॉक्स जैसे कंसोल की ज़रूरत पड़ेगी। इस गेम को ऑस्ट्रेलिया में चल रहे एशेज सीरीज से ठीक पहले पेश किया गया था।

अफसोस कि गेम में आधिकारिक तौर पर सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी उपलब्ध हैं। लेकिन एक्टिव कम्यूनिटी व क्रिकेट अकादमी की मदद से आप गेम में भारत के खिलाड़ियों और आईपीएल की टीम को भी डाउनलोड कर सकते हैं। फिल्डिंग एआई थोड़ा कमज़ोर है। लेकिन बॉलिंग और बैटिंग का अनुभव शानदार है। अगर यह गेम आपके लिए बहुत महंगा है तो Don Bradman Cricket 17 भी एक अच्छा विकल्प है। लेकिन यह डॉन ब्रैडमैन क्रिकेट 17, एशेज़ क्रिकेट जितना पॉलिश्ड नहीं है।
 

2. वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 2

नेक्स्टवेभ मल्टीमीडिया के वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 2 को 2017 में बेहद ही कारगर अपडेट मिला है। यह मोबाइल गेम एंड्रॉयड के साथ आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। गेम बिल्कुल मुफ्त है। इस गेम को पहले से गेंदबाजों के कॉन्फीडेंस मीटर और ढेर सारे एनिमेशन के लिए जाना जाता है। और अपडेट के बाद बहुत कुछ नया आ गया है।

आप अंग्रेजी के साथ हिंदी कमेंट्री का भी मज़ा ले सकते हैं। यह फोन के लिए बनाए गए बेहतरीन क्रिकेट गेम में से एक है।
 
wcc
 

3. बिग बैश क्रिकेट

एशेज़ क्रिकेट बनाने वाली कंपनी बिंग एंट स्टूडियो का मोबाइल क्रिकेट गेम है बिग बैश क्रिकेट। इस गेम को ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आधिकारिक लाइसेंस है। यह भी मुफ्त उपलब्ध है। गेम बेहद ही बेसिक है। स्वाइप करके बल्लेबाजी कर सकते हैं और स्वाइप करके ही गेंदबादी भी संभव है। आसान गेमप्ले कई लोगों को भाएगा। इसे सीखना आसान है और खेलने पर लत सी लग जाती है।

तो ये हैं साल 2017 के बेहतरीन क्रिकेट गेम। लेकिन रियल क्रिकेट 17 का जिक्र करना जरूरी है। भले ही इस गेम को 2017 में कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है। लेकिन यह आज की तारीख में भी बेहतरीन मोबाइल क्रिकेट गेम में से एक है। स्र्प्रिंट क्रिकेट चैंपियनशिप लीग भी एक मज़ेदार गेम है।

साल 2017 में पेश किया गया आपका पसंदीदा क्रिकेट गेम कौन सा है? कमेंट सेक्शन के ज़रिए हमें बताएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ashes Cricket, Best of 2017, Big Bash Cricket, Cricket, WCC 2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »