Sony ने पहली तिमाही में बेची प्लेस्टेशन 5 की 24 लाख यूनिट्स, फर्स्ट पार्टी गेम्स से मिली रफ्तार 

जून में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर JPY 279.1 अरब (लगभग 1.9 अरब डॉलर) का रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अगस्त 2024 18:47 IST
ख़ास बातें
  • पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर JPY 279.1 अरब रहा है
  • पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह लगभग JPY 253 अरब का था
  • हाल ही में Sony ने नया स्‍मार्टफोन Sony Xperia 1 VI लॉन्‍च किया था

पहली तिमाही में कंपनी के म्यूजिक बिजनेस की प्रॉफिट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रही है

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने रेवेन्यू और प्रॉफिट के पूर्वानुमान को बढ़ाया है। पहली तिमाही में कंपनी की म्यूजिक और सॉफ्टवेयर डिविजंस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। Sony का जून में समाप्त हुई तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर JPY 279.1 अरब (लगभग 1.9 अरब डॉलर) का रहा है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह लगभग JPY 253 अरब का था। 

कंपनी ने बताया है कि इस फाइनेंशियल ईयर में उसकी सेल्स JPY 12.6 लाख करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट JPY 1.3 लाख करोड़ रह सकता है। Sony की PlayStation डिविजन को Helldivers 2 जैसी फर्स्ट पार्टी और ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम्स से सेल्स बढ़ाने में आसानी हुई है। हालांकि, कंपनी को सबसे अधिक फायदा बेहतर एक्सचेंज रेट्स से हुआ है। पहली तिमाही में इसने PlayStation 5 कंसोल की 24 लाख यूनिट्स बेची हैं। हालांकि, यह एनालिस्ट्स की 30 लाख यूनिट्स की बिक्री के पूर्वानुमान से काफी कम है। पहली तिमाही में कंपनी के म्यूजिक बिजनेस की प्रॉफिट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रही है। 
Advertisement

Morningstar Investment के डायरेक्टर, Kazunori Ito ने कहा, "प्लेस्टेशन का बिजनेस उतना अच्छा नहीं है जितना आंकड़ों से दिख रहा है। येन के कमजोर होने से इस बिजनेस का रेवेन्यू और प्रॉफिट बढ़ा हुआ है। Sony ने कहा था कि उसकी हार्डवेयर की बिक्री इस फाइनेंशियल ईयर से धीमी हो जाएगी लेकिन इसके धीमा होने की रफ्तार हमारे पूर्वानुमान से बहुत अधिक है।" 

हाल ही में Sony ने नया स्‍मार्टफोन Sony Xperia 1 VI लॉन्‍च किया था। पिछले एक्‍सपीरिया स्मार्टफोन के मुकाबले इसमें नया प्रोसेसर दिया गया है। इसके डिजाइन, कैमरा में भी बदलाव किए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 4K OLED डिस्‍प्‍ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 8 Gen 3 है। Xperia 1 VI की 5,000 एमएएच की बैटरी जो 30 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 1.26 लाख रुपये से शुरू होता है। इसे ब्‍लैक, प्‍लैटिनम सिल्‍वर और खाकी ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्‍सल का कैमरा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.