Sony की प्लेस्टेशन 5 का Pro वर्जन लॉन्च करने की तैयारी

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में कंपनी के लिए इसकी बिक्री का 2.5 करोड़ यूनिट्स का टारगेट पूरा करना मुश्किल है। इसके प्रो वर्जन में हार्डवेयर में सुधार किए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 18:06 IST
ख़ास बातें
  • इसके प्रो वर्जन में हार्डवेयर में सुधार किए जा सकते हैं
  • प्लेस्टेशन 5 के लॉन्च के बाद से इसकी पांच करोड़ से अधिक यूनिट्स बिकी हैं
  • पिछले वर्ष के अंत में शॉपिंग सीजन के दौरान कंपनी की सेल्स कमजोर रही है

इसका प्राइस PS5 के स्टैंडर्ड वेरिएंट से अधिक हो सकता है

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony इस वर्ष PlayStation 5 का Pro वर्जन लॉन्च कर सकती है। इससे कंपनी को मौजूदा वर्ष की दूसरी छमाही में इसकी सेल्स बढ़ाने में आसानी हो सकती है। प्लेस्टेशन 5 के लॉन्च के बाद से इसकी पांच करोड़ से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में मार्केट एनालिस्ट्स के हवाले से बताया गया है कि इस वर्ष Sony अपने PS5 को अपग्रेड कर सकती है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में कंपनी के लिए इसकी बिक्री का 2.5 करोड़ यूनिट्स का टारगेट पूरा करना मुश्किल है। इसके प्रो वर्जन में हार्डवेयर में सुधार किए जा सकते हैं। इसका प्राइस भी PS5 के स्टैंडर्ड वेरिएंट से अधिक हो सकता है। कंपनी ने लगभग 11 वर्ष पहले PS4 के लॉन्च के तीन वर्ष बाद इसके प्रो वर्जन पेश किया था। 
Advertisement

सोनी ने मार्च में समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए PS 5 के सेल्स के पूर्वानुमान को घटाकर 2.1 करोड़ यूनिट्स किया है। पिछले वर्ष के अंत में शॉपिंग सीजन के दौरान कंपनी की सेल्स कमजोर रही है। हाल ही में सोनी ने बताया था कि अगले फाइनेंशियल ईयर से प्लेस्टेशन की सेल्स में कुछ कमी हो सकती है और उसकी योजना कोई बड़े गेमिंग टाइटल लाने की नहीं है। पिछले वर्ष  कंपनी ने कहा था कि वह अपने फाइनेंशियल बिजनेस को अलग करने पर विचार कर रही है। इसकी योजना अगले वर्ष Sony Financial Group को लिस्ट कराने और 20 प्रतिशत से कुछ कम हिस्सेदारी रखने की है। 

पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में सोनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10 प्रतिशत बढ़कर 3.08 अरब डॉलर का रहा। कंपनी के फाइनेंशियल, मूवीज और म्यूजिक बिजनेस का प्रदर्शन मजबूत रहा है। कुछ दशक पहले तक सोनी की पहचान एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर की थी। पिछले कुछ वर्षों में इसने मूवीज, म्यूजिक, गेम्स और चिप्स जैसे सेगमेंट्स में एक्सपैंशन किया है। कंपनी ने पिछली तिमाही में प्लेस्टेशन 5 की लगभग 82 लाख यूनिट्स बेची हैं। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में यह सेल्स लगभग 71 लाख यूनिट्स की थी। तीसरी तिमाही में प्लेस्टेशन नेटवर्क पर पर मंथली एक्टिव यूजर्स बढ़कर 12.3 करोड़ पर पहुंच गए। कंपनी ने बताया है कि उसने पिछले वर्ष अक्टूबर में लॉन्च की गई मार्वल की स्पाइडर मैन 2 की एक करोड़ से अधिक कॉपी बेची हैं। सोनी के Xperia 1 VI स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Xperia 1 V की जगह लेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gaming, Upgrade, Demand, Sony, Market, PlayStation, Target, Launch, Sales, Japan, Smartphone, Prices
In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.