Sony की समर सेल में प्लेस्टेशन 5 स्लिम पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट

कंपनी ने PS 5 स्लिम के लॉन्च के बाद PS 5 के डिस्क एडिशन पर 13,000 रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की थी

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 15:59 IST
ख़ास बातें
  • PS 5 स्लिम का रिटेल प्राइस 54,990 रुपये का है
  • Sony की समर सेल में इसे 49,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • इस वर्ष PS 5 का Pro वर्जन भी लाया जा सकता है

यह सेल 1 मई से 14 मई या स्टॉक रहने तक चलेगी

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony ने हाल ही में प्लेस्टेशन 5 स्लिम को लॉन्च किया था। कंपनी की 'समर सेल' के दौरान इस पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। PS 5 स्लिम का रिटेल प्राइस 54,990 रुपये का है। अगले महीने शुरू होने वाली Sony की समर सेल में इसे 49,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने PS 5 स्लिम के लॉन्च के बाद PS 5 के डिस्क एडिशन पर 13,000 रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की थी। 

इस सेल में PS 5 स्लिम के CFI-2008A01 और CFI-2008B01 मॉडल्स पर ही डिस्काउंट मिलेगा। इसे Amazon, Flipkart, Blinkit, Croma, Sony Center, Reliance Retail, Vijay Sales और कुछ अन्य रिटेलर्स से 49,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह सेल 1 मई से 14 मई या स्टॉक रहने तक चलेगी। इस महीने की शुरुआत में Sony ने प्लेस्टेशन 5 के स्टैंडर्ड मॉडल CFI–1208A01R पर 13,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया था। यह ऑफर 30 अप्रैल तक जारी है। 
Advertisement

PS 5 की तुलना में PS 5 स्लिम कुछ पतला और हल्का है। इसके डिस्क एडिशन का प्राइस 54,990 रुपये और डिजिटल एडिशन का 44,990 रुपये का है। PS 5 की तुलना में PS 5 स्लिम का वजन लगभग 24 प्रतिशत कम है। PS 5 स्लिम में डिटैचेबल डिस्क ड्राइव और 1 TB तक की स्टोरेज है। इस वर्ष PS 5 का Pro वर्जन भी लाया जा सकता है। इसके प्रो वर्जन में हार्डवेयर में सुधार किए जा सकते हैं। इसका प्राइस भी PS 5 के स्टैंडर्ड वेरिएंट से ज्यादा हो सकता है। कंपनी ने 11 वर्ष पहले PS4 के लॉन्च के तीन वर्ष बाद इसके प्रो वर्जन पेश किया था। सोनी ने मार्च में समाप्त हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए PS 5 के सेल्स के पूर्वानुमान को घटाकर 2.1 करोड़ यूनिट्स किया था। 

पिछले वर्ष  कंपनी ने कहा था कि वह अपने फाइनेंशियल बिजनेस को अलग करने पर विचार कर रही है। इसकी योजना अगले वर्ष Sony Financial Group को लिस्ट कराने और 20 प्रतिशत से कुछ कम स्टेक रखने की है। पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में सोनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10 प्रतिशत बढ़कर 3.08 अरब डॉलर का रहा था। कंपनी के फाइनेंशियल, मूवीज और म्यूजिक बिजनेस का प्रदर्शन मजबूत रहा था। कुछ दशक पहले तक सोनी की पहचान एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर की थी। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने मूवीज, म्यूजिक, गेम्स और चिप्स जैसे सेगमेंट्स में एक्सपैंशन किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.