GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!

Rockstar Games ने डेटा ब्रीच की पुष्टि की है, हालांकि कंपनी का कहना है कि इससे प्लेयर्स पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 19:33 IST
ख़ास बातें
  • Rockstar ने थर्ड-पार्टी डेटा ब्रीच की पुष्टि की
  • ShinyHunters हैकर ग्रुप ने फिरौती की मांगी
  • कंपनी ने कहा प्लेयर्स और डेटा पर असर नहीं पड़ा

Photo Credit: Rockstar Games

Rockstar Games एक बार फिर साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी खबरों में आ गया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि एक थर्ड-पार्टी डेटा ब्रीच के दौरान उसकी कुछ इंटरनल जानकारी एक्सेस की गई है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह डेटा “नॉन-मटेरियल” है और इसका असर ना तो कंपनी के ऑपरेशन्स पर पड़ा है और ना ही प्लेयर्स पर। GTA 6 डेवलपर पहले भी कई बार डेटा ब्रीच का शिकार हो चुका है। 2023 में GTA VI का ट्रेलर भी लीक हुआ था।

Cybersec Guru के मुताबिक, Rockstar Games ने अपने आधिकारिक बयान में इस डेटा ब्रीच को स्वीकारा है। डेवलप ने बयान में कहा कि “एक थर्ड-पार्टी डेटा ब्रीच के चलते सीमित मात्रा में कंपनी की कुछ नॉन-मटेरियल जानकारी एक्सेस की गई है। इस घटना का हमारे संगठन या प्लेयर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है।” कंपनी ने इस मामले को कम गंभीर बताते हुए यह भी संकेत दिया कि किसी बड़े डेटा या प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी लीक नहीं हुई है।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, इस ब्रीच के पीछे ShinyHunters नाम का हैकर ग्रुप बताया जा रहा है। हैकर्स ने कथित तौर पर Anodot नाम के AI-बेस्ड एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के जरिए एंट्री पाई, जिसे Rockstar अपने क्लाउड सिस्टम मॉनिटरिंग के लिए इस्तेमाल करता है। बताया जा रहा है कि हैकर्स ने सीधे सिस्टम को हैक नहीं किया, बल्कि ऑथेंटिकेशन टोकन्स हासिल करके Snowflake डेटा वेयरहाउस तक पहुंच बनाई।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर किसी थर्ड-पार्टी टूल को ज्यादा एक्सेस परमिशन दी जाती है और वही टूल कॉम्प्रोमाइज हो जाए, तो पूरा डेटा खतरे में आ सकता है। यानी इस केस में असली कमजोरी सिस्टम इंटीग्रेशन पॉलिसी में बताई जा रही है, ना कि Snowflake प्लेटफॉर्म में।

हैकर ग्रुप ने Rockstar को 14 अप्रैल 2026 तक का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो डेटा लीक कर दिया जाएगा। हालांकि Rockstar के बयान से ऐसा लगता है कि कंपनी इस खतरे को ज्यादा गंभीर नहीं मान रही है और उसे बड़े लीक की आशंका नहीं है।

Advertisement

ध्यान देने वाली बात यह है कि Rockstar पहले भी बड़े डेटा लीक का शिकार हो चुका है। 2022 में GTA 6 से जुड़े 90 से ज्यादा वीडियो और इमेजेस ऑनलाइन लीक हो गए थे, जिसे गेमिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े लीक में से एक माना गया था। इसके अलावा 2023 में GTA 6 का पहला ट्रेलर भी आधिकारिक रिलीज से पहले ही लीक हो गया था।

फिलहाल, Rockstar का फोकस अपने आने वाले बड़े प्रोजेक्ट GTA 6 पर बना हुआ है, जो 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए लॉन्च होने वाला है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.