PUBG: New State में अब चीटर्स का खेलना होगा मुश्किल, क्राफ्टन का नया अपडेट!

क्राफ्टन ने इससे पहले अपडेट में धोखाधड़ी को कम करने के लिए PUBG: New State को उन डिवाइसेज पर रन करने के लिए रोक दिया था जिन पर डेवलेपर ऑप्शन इनेबल था।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2021 16:02 IST
ख़ास बातें
  • कई सारे मल्टीप्लेयर गेम्स इस तरह के हैकर्स और चीटर्स से प्रभावित हैं।
  • PUBG New State को अब तक 4.5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।
  • गेम में धोखा करने वाले प्लयेर्स के खिलाफ होगी सख्ती।

Twitter पर क्राफ्टन ने कहा कि इसने अपने एंटी चीट सिस्टम को PUBG: New State में अपडेट कर दिया है।

Krafton ने PUBG: New State के एंटी चीट सिस्टम (anti-cheat system) में नया अपडेट किया है। कंपनी ने कहा है कि इस नए अपडेट से अब गेम में गलत व्यवहार करने वाले और धोखाधड़ी करने वाले प्लयेर्स के खिलाफ सख्ती बढ़ जाएगी। क्राफ्टन ने हाल ही में धोखा करने वाले प्लेयर्स को बैन करने के लिए पॉलिसी में अपडेट किया था। यह कदम बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में चीटिंग के मामलों को कम करने के लिए उठाया गया था। 

Twitter पर क्राफ्टन ने कहा कि इसने अपने एंटी चीट सिस्टम को PUBG: New State में अपडेट कर दिया है। पब्जी न्यू स्टेट को अब तक 4.5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। कंपनी ने फेसबुक पर भी नए अपडेट की जानकारी को शेयर किया। इससे ऐसे प्लेयर्स के लिए मुश्किलें पैदा हो जाएंगी जो स्क्वाड में अवैध प्रोग्राम का इस्तेमाल करने वाले प्लेयर के साथ खेल रहे हैं। 
Advertisement

कई सारे मल्टीप्लेयर गेम्स इस तरह के हैकर्स और चीटर्स से प्रभावित हैं जो दूसरे प्लेयर्स से आगे निकलने के लिए अवैध प्रोग्राम का सहारा लेते हैं। इस तरह के अवैध प्रोग्राम का इस्तेमाल गेम में उन प्लेयर्स का एक्सपीरियंस खराब कर देता है जो सही तरीके से खेल रहे हैं। इसीलिए क्राफ्टन लगातार अपने एंटी चीट सिस्टम को अपडेट करता रहता है। यह उन चीटर्स का पता लगाता है जो अवैध प्रोग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

क्राफ्टन ने इससे पहले इसी तरह का एक और अपडेट दिया था। इसमें धोखाधड़ी को कम करने के लिए कंपनी ने PUBG: New State को उन डिवाइसेज पर रन करने के लिए रोक दिया था जिन पर डेवलेपर ऑप्शन इनेबल था। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में चीर्टस के लिए एक नई डिवाइस बैन पॉलिसी भी लागू की थी। क्राफ्टन ने अब BGMI में धोखे से खेलने वाले गेमर्स की डिवाइस को स्थायी तौर पर बैन करना शुरू कर दिया है। इससे ये गेमर्स दूसरे अकाउंट के माध्यम से भी गेम को उस डिवाइस पर नहीं चला पाते हैं। पब्जी न्यू स्टेट के लिए भी कंपनी डिवाइस बैन पॉलिसी लाएगी या नहीं अभी इसके बारे में नहीं कहा जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.