PUBG स्ट्रीम करने वाले यूट्यूबर पर अरुणाचल प्रदेश सरकार ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

निनॉन्ग एरिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखाकर कहा था कि Battlegrounds Mobile India गेम मात्र एक भ्रम है और यह मामूली बदलावों के साथ आने वाला पुराना PUBG Mobile गेम ही है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 25 मई 2021 18:37 IST
ख़ास बातें
  • केस दर्ज होते ही YouTuber ने मांगी माफी
  • यूट्यूबर ने निनॉन्ग एरिंग (Ninong Ering) को बताया गैर-भारतीय
  • निनॉन्ग एरिंग ने Battlegrounds Mobile India गेम बैन की थी मांग
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य निनॉन्ग एरिंग (Ninong Ering) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर PUBG Mobile India के नए अवतार Battlegrounds Mobile India गेम को बैन करने की मांग की थी। यकिनन पबजी गेमर्स को एरिंग की मांग रास नहीं आई होगी, लेकिन गेमिंग ऑनलाइन स्ट्रीम करने वाले एक यूट्यूबर ने सारी हदे पार करते हुए न केवल निनॉन्ग एरिंग की मांग का विरोध किया बल्कि उन पर निजी नस्लीय टिप्पणी भी कर डाली। हालांकि, अब इस यूट्यूब के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश सरकार ने केस दर्ज कर दिया है, जिसके बाद यूट्यूबर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

PTI की खबर के मुताबिक, प्रेम सिंह ''Paras Official'' नामक एक यूट्यूब चैनल चलाता है, जिस पर उसके 4.55 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। जैसे ही शनिवार को खबर आई कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य निनॉन्ग एरिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर Battlegrounds Mobile India गेम को बैन करने की मांग की है। वैसे ही रविवार को ऑनलाइन गेमिंग स्ट्रीमर ने निनॉन्ग एरिंग पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए उन्हें गैर-भारतीय बोल दिया और साथ ही उसने अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बता दिया।

डीजीपी आरपी उपाध्याय ने कहा, "पारस के खिलाफ नस्लीय घृणा का मामला दर्ज कर दिया गया है और ईटानगर में साइबर क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।"

हालांकि, केस दर्ज होते ही यूट्यूबर को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने एक अन्य वीडियो पोस्ट कर माफी भी मांग ली।
Advertisement

गौरतलब है कि निनॉन्ग एरिंग ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा और कहा था कि Battlegrounds Mobile India गेम मात्र एक भ्रम है और यह मामूली बदलावों के साथ आने वाला पुराना PUBG Mobile गेम ही है और गेम की बच्चों सहित लाखों भारतीय नागरिकों का यूज़र डेटा इकट्ठा करने और इसे विदेशी कंपनियों और चीनी सरकार के साथ साझा करने की चाल है। उन्होंने ट्विटर पर अपने तीन पन्नों के पत्र की तस्वीर भी पोस्ट की।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, PUBG Streamer, Battlegrounds Mobile India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.