PUBG Mobile को मिला जंगल एडवेंचर मोड, जानें क्या-कुछ होगा खास

जंगल एडवेंचर मोड में मिसटिरियस टोटम्स के लेकर सैनहॉक मैप को PUBG Mobile का हिस्सा बनाता है। टोटम्स खिलाड़ियों को अलग-अलग "ब्लेसिंग्स" देता है।

PUBG Mobile को मिला जंगल एडवेंचर मोड, जानें क्या-कुछ होगा खास
ख़ास बातें
  • Hot Air Balloons से प्लेयर्स बैटलफील्ड का आसमान से सर्वे कर पाएंगे
  • Jungle Adventure Mode को लाइव कर दिया गया है
  • पबजी मोबाइल को मिला अपडेट 142 एमबी का है
विज्ञापन
PUBG Mobile को कई टीज़र्स के बाद आज आखिरकार नया मोड मिल गया है, जिसका नाम है 'Jungle Adventure'। इसके अलावा इस लोकप्रिय गेम में सैनहॉक मैप और नए मकैनिक्स जैसे फीचर्स जुड़े हैं। यह जंगल थीम अपडेट टोटम, जंगल फूड और हॉट एयर बैलून्स लेकर आया है, लेकिन इसे ट्राई करने के लिए प्लेयर को भाग्यशाली होना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें जंगल एडवेंचर मोड में जाने के लिए रेंडम चांस मिलेगा। बता दें, यह अपडेट वर्ज़न एंड्रॉयड और ऐप्पल दोनों ही डिवाइस के लिए उपलब्ध है।
 

Jungle Adventure Mode new features

Totems: जंगल एडवेंचर मोड में मिसटिरियस टोटम्स के लेकर सैनहॉक मैप को PUBG Mobile का हिस्सा बनाता है। टोटम्स खिलाड़ियों को अलग-अलग "ब्लेसिंग्स" देता है। तीन किस्म के टोटम्स में पावर टोटम्स, स्ट्रेटजी टोटम्स और प्रोटेक्शन टोटम्स शामिल हैं। इनकी मदद से प्लेयर्स क्रमशः अपने हेलमेट और वेस्ट्स को रिपेयर, एनर्जी रीस्टोर और हेल्थ रीस्टोर कर पाएंगे। प्लेयर्स इन टोटम्स को मैप में अलग-अलग जगह खोज सकते हैं और यहीं पर प्रार्थना कर सकते हैं।

Jungle Food: जो प्लेयर्स सैनहॉक के जंगल एडवेंचर मोड में ड्रॉप करेंगे। उन्हें पूरे मैप में स्पेशल फ्रूट्स मिलेंगे। वे लूट मचा सकते हैं और मिस्टिंग इफेक्ट्स के अनुभव के लिए फ्रूट्स खा सकते हैं। हालांकि, इफेक्ट्स पोज़िटिव या नेगेटिव हो सकते हैं। ये रैंडम बफ्स और डीबफ हैं जो प्लेयर्स को हेल्थ या एनर्जी को रीस्टोर करने की सुविधा देंगे। इसके अलावा वे एयर ड्रॉप्स सेंस कर पाएंगे, या फिर उन्हें चक्कर आएगा।

Hot Air Balloons: इस नई व्हीकल की मदद से प्लेयर्स बैटलफील्ड को आसमान से सर्वे कर पाएंगे। यहीं पर दुश्मनों पर बढ़त भी हासिल हो जाएगी।

Jungle Adventure Mode को लाइव कर दिया गया है। अगर Sanhok Map पहले से डाउनलोड नहीं है, तो आप मैप सेलेक्शन स्क्रीन में जा सकते हैं और यह क्लासिक सेक्शन में मिलेगा। यह अपडेट 142 एमबी का है, जो नए जंगल एडवेंचर मोड के साथ आता है। ध्यान रहे कि इस मोड में प्लेयर्स के ड्रॉप होने के चांस बेहद ही रैंडम हैं। अगर आप इस मोड में ड्रॉप होते हैं, तो आपकी स्क्रीन दायीं तरफ कोने में ‘Jungle Adventure' लिखा होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG, PUBG Mobile, PUBG Mobile Jungle Adventure Mode
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »