PUBG Mobile रोयाल पास सीज़न 14 की हुई शुरुआत, मिलेंगे नए रिवॉर्ड्स

PUBG Mobile Royale Pass Season 14 प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लेयर्स को 300 या 900 रोयाल पास वाउचर को अनलॉक करने में भी मदद करता है, जो हर महीने प्रदान किए जाते हैं। यह एक खिलाड़ी को विशेष एयरप्लेन रैंकिंग डिस्प्ले रिवॉर्ड भी देता है।

PUBG Mobile रोयाल पास सीज़न 14 की हुई शुरुआत, मिलेंगे नए रिवॉर्ड्स

PUBG Mobile ने हाल ही में 0.19.0 अपडेट भी जारी किया है

ख़ास बातें
  • प्राइम और प्राइम प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ आता है नया सीज़न
  • PUBG Mobile ने Google के साथ की है साझेदारी
  • प्राइम सब्सक्रिप्शन सर्विस के जरिए सब्सक्रिप्शन लेने में मिलेंगे रिवॉर्ड
विज्ञापन
PUBG Mobile ने Royale Pass Season 14: Spark the Flame को शुरू कर दिया है, जो प्लेयर्स के लिए कई नए रिवॉर्ड्स और स्किन लेकर आता है। Tencent द्वारा विकसित, मोबाइल रोयाल बैटल ने Google के साथ सहयोग की भी घोषणा की, जिससे एंड्रॉयड यूज़र्स प्राइम सब्सक्रिप्शन सर्विस के जरिए रोयाल पास सीज़न 14 में भाग ले सकते हैं और इससे प्लेयर्स को कई एक्सक्लूसिव लाभ भी मिलेंगे। पिछले हफ्ते, PUBG Mobile ने अपने बड़े पैमाने पर 0.19.0 अपडेट जारी किया था, जिसमें लिविक नाम का एक नया नॉर्डिक स्टाइल मैप शामिल था।
 

रोयाल पास प्राइम सब्सक्रिप्शन सर्विस की जानकार

Google के साथ जुड़कर, PUBG Mobile अपने Android यूज़र्स को प्राइम सब्सक्रिप्शन सर्विस के जरिए रोयाल पास सीज़न 14 में हिस्सा लेने का मौका दे रहा है। कंपनी का दावा है इससे प्लेयर्स को कई एक्सक्लूसिव लाभ मिलेंगे। सदस्यता को दो स्तरों में उपलब्ध कराया जाता है - प्राइम और प्राइम प्लस। प्लेयर्स मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक सब्सक्रिप्शन के विकल्पों को चुन सकते हैं।

प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लेयर्स को 300 या 900 रोयाल पास वाउचर को अनलॉक करने में भी मदद करता है, जो हर महीने प्रदान किए जाते हैं। यह एक खिलाड़ी को विशेष एयरप्लेन रैंकिंग डिस्प्ले रिवॉर्ड भी देता है। सब्सक्राइबर रिडेम्पशन डिस्काउंट को भी जांच सकते हैं।

अब तक, रोयल पास प्राइम सब्सक्रिप्शन का फायदा केवल एंड्रॉयड यूज़र्स ही उठा सकते हैं। PUBG Mobile ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि iOS प्लेयर्स भविष्य में गेम की Apple के साथ एक साझेदारी की उम्मीद कर सकते हैं।

बता दें गेम के रोयाल पास की दूसरी सालगिरह को चिह्नित करने के लिए, 14 वें सीज़न में कई ड्रैगन हंटर-थीम वाले रिवॉर्ड्स के साथ रोअरिंग ड्रैगन सेट वापस लाए गए हैं, जो पहले रोयाल पास के पांचवें सीज़न में पेश किए गए थे। नए सीज़न में भी प्लेयर्स रोयाल पास पेज पर सीज़न में मिलने वाले सभी रिवॉर्ड्स और नए आइटमों को देख सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »