PUBG Mobile में इस दिन जुड़ेगा नया ‘Mysterious Jungle’ मोड, टीज़र जारी

PUBG Mobile ने रोयाल पास सीज़न 13 को रिलीज़ करने के समय भी इस मिस्टीरियस जंगल मोड को टीज़ किया था। यह उस समय जंगल एडवेंचर मोड कहा जा रहा था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मई 2020 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Sanhok मैप के लिए जारी हो सकता है PUBG Mobile Mysterious Jungle मोड
  • इस मोड में शामिल हो सकते हैं हॉट एयर बैलून
  • 1 जून को जारी होगा नया मोड

PUBG Mobile Mysterious Jungle मोड Sanhok मैप में खेला जाएगा

PUBG Mobile अगले महीन 1 जून को "मिस्टीरियस जंगल" नाम का एक नया मोड जोड़ने जा रहा है। यह हमें आपको शायद बताने की ज़रूरत न हो कि पबजी मोबाइल बेहद लोकप्रिय मोबाइल बैटल रोयाल गेम है। यही कारण है कि गेम को दिलचस्प बनाए रखने के लिए गेम कंपनी अपडेट के जरिए नए मोड्स को पेश करते रहते हैं। PUBG Mobile टीम ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए इस आगामी मोड को टीज़ किया। हालांकि इस टीज़र में मोड की कुछ खास जानकारी नहीं दी। इस महीने की शुरुआत में पबजी मोबाइल ने रोयाल रेंजर सीज़न 13 जारी किया था, जो आइस रेंजर और फायर रेंजर नामक दो कार्टून रेंजर्स के साथ आया है। मोबाइल गेम के अपडेट 0.18.0 में मीरामार मैप को भी अपडेट किया गया है।

PUBG Mobile पर आने वाले इस Mysterious Jungle मोड के टीज़र ट्वीट में एक तस्वीर भी शामिल है, जो दो प्लेयर्स को Sanhok मैप की ओर देखते हुए दिखाती है। इससे पता चलता है कि नया पबजी मोड सैनहॉक मैप में खेला जाएगा।
Advertisement
 

पबजी मोबाइल ने रोयाल पास सीज़न 13 को रिलीज़ करने के समय भी इस मिस्टीरियस जंगल मोड को टीज़ किया था। यह उस समय जंगल एडवेंचर मोड कहा जा रहा था। संभवत: इस मोड में आप प्लेयर्स को मैप पर दुश्मनों के ठिकानों का पता लगाने के लिए गर्म हवा के गुब्बारे में धूमते देख सकते हैं।

बेशक, यह अभी केवल अनुमान है। मोड में क्या नया होगा और यह कैसे खेला जाएगा। इसके लिए हमें 1 जून तक इंतजार करना होगा।
Advertisement


याद दिला दें कि PUBG Mobile प्लेयर्स को मिला आखिरी अपडेट वर्ज़न 0.18.0 के साथ आया था, जिसने मीरामार मैप में कई नए अनुभव जोड़े। मैप में नए लैंडस्केप, आवास क्षेत्रों, सड़कों और संसाधनों को जोड़ा गया। इसके अलावा इसमें मैप में नई कार और नई वेंडिंग मशीन भी शामिल की गई और सबसे आकर्षक इसमें जोड़ा गया रेतीला तुफान है। इसके अलावा कई अन्य बदलाव भी किए गए जिन्हें आप यहां पढ़ सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG, PUBG Mobile Mysterious Jungle mode, PUBG Mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.