PUBG Mobile के कॉम्पटीटर FAUG के भारत में लॉन्च होने में बचे हैं महज 7 दिन, जानें सबकुछ

PUBG Mobile India (पबजी मोबाइल इंडिया) का भारत में सबसे बड़ा राइवलरी गेम FAUG अब से कुछ ही दिनों में भारत में लॉन्च (PUBG Mobile vs FAUG)  होने वाला है। FAUG के भारत में लॉन्च होने में अब महज 7 दिन बचे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जनवरी 2021 15:42 IST
ख़ास बातें
  • FAU-G गेम को बेंगलुरु-बेस्ड nCore Games द्वारा डेवलप किया है
  • गेम दिसंबर की शुरुआत से Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है
  • है। FAUG के भारत में लॉन्च होने में अब महज 7 दिन बचे हैं।

FAU-G गेम भारत में PUBG Mobile को चुनौती देगा, जो अभी भारत में बैन है

PUBG Mobile India (पबजी मोबाइल इंडिया) का भारत में सबसे बड़ा राइवलरी गेम FAUG अब से कुछ ही दिनों में भारत में लॉन्च (PUBG Mobile vs FAUG)  होने वाला है। FAUG के भारत में लॉन्च होने में अब महज 7 दिन बचे हैं। FAUG गेम को भारत में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक डे) के दिवस पर लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में पहले ही ऑफिशियल तौर पर जानकारी दी गई है। इसको लेकर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

पबजी मोबाइल भारत में FAU-G गेम से पहले एंट्री कर सकता है, यह तो अब असंभव है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी तक ग्राउंड लेवल पर इसको लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। इसको लेकर हमने पहले ही आपको अपनी रिपोर्ट में बता दिया है। PUBG Mobile को पिछले साल भारत में सितंबर में 117 चाइनीज ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था। तभी से डेवलपर्स इसे भारत में फिर से लॉन्च करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। 
 

Google Play पर गेम के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक , FAU-G (फौजी) असल दुनिया की घटनाओं से प्रेरित है और "भारत की सीमाओं की रक्षा करने वालों के जीवन के रोमांच को दर्शाता है।" अक्टूबर में रिलीज किए गए पहले ट्रेलर ने गेम की थीम को दिखाया था और कंपनी के को-फाउंडर विशाल गोंडल ने कहा था कि पहला स्तर गलवान वैली पर आधारित है। FAU-G गेम को NCore गेम्स ने डेवलप किया है।       

PUBG  के राइवलरी FAUG को बेंगलुरु-बेस्ड nCore Games द्वारा डेवलप किया गया है। यह गेम दिसंबर की शुरुआत से Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। FAU-G ने प्री-रजिस्ट्रेशन में ही रिकॉर्ड हासिल कर लिया था। कंपनी ने प्री-रजिस्ट्रेशन के महज 24 घंटों के अंदर 10.6 लाख रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिए थे।     
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG, FAUG, FAU G

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.