PUBG Mobile 3.7 Golden Dynasty अपडेट हुआ रिलीज, Android और iOS पर ऐसे करें डाउनलोड

Golden Dynasty अपडेट में क्लासिक मोड, नए इवेंट्स, और बेहतर परफॉर्मेंस ट्यूनिंग को फोकस किया गया है।

PUBG Mobile 3.7 Golden Dynasty अपडेट हुआ रिलीज, Android और iOS पर ऐसे करें डाउनलोड

Photo Credit: Tencent Games

ख़ास बातें
  • अपडेट में क्लासिक मोड, नए इवेंट्स और बेहतर परफॉर्मेंस ट्यूनिंग शामिल है
  • हथियारों में बैलेंसिंग और बैटल-रोयाल मैकेनिक्स को सुधारा गया है
  • गेम में एंटी-चीट सिस्टम को भी और मजबूत किया गया है
विज्ञापन
PUBG Mobile 3.7 अपडेट, जिसे Golden Dynasty के नाम से रिलीज किया गया है, अब आधिकारिक रूप से खेलने के लिए उपलब्ध है। यह अपडेट नए फीचर्स, बेहतर ग्राफिक्स और एडवांस गेमप्ले एक्सपीरिएंस के साथ आता है। खासतौर पर, इस बार गेम में कई नए स्किन्स, वेपन अपडेट्स और इंप्रूव्ड बैटल मैकेनिक्स जोड़े गए हैं। साथ ही, PUBG Mobile 3.7 अपडेट का साइज अलग-अलग डिवाइसेज के लिए भिन्न हो सकता है। Android और iOS यूजर्स इसे डायरेक्टली अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि फोन में पर्याप्त स्टोरेज उपलब्ध हो।

Golden Dynasty अपडेट में क्लासिक मोड, नए इवेंट्स, और बेहतर परफॉर्मेंस ट्यूनिंग को फोकस किया गया है। Tencent Games ने इस अपडेट को और अधिक इमर्सिव बनाने के लिए नए कैरेक्टर स्किन्स, हथियारों में बैलेंसिंग और बैटल-रोयाल मैकेनिक्स को सुधारने पर काम किया है। इसके अलावा, गेम में एंटी-चीट सिस्टम को भी और मजबूत किया गया है ताकि प्लेयर्स को फेयर गेमिंग एक्सपीरियंस मिले। यहां हम इस अपडेट से जुड़ी कुछ अहम जानकारी दे रहे हैं:
 

PUBG Mobile 3.7 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

PUBG Mobile 3.7 अपडेट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Android यूज़र्स के लिए:
  • Google Play Store खोलें।
  • सर्च बार में "PUBG Mobile" टाइप करें।
  • यदि अपडेट उपलब्ध है, तो "Update" बटन पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड और इंस्टॉलेशन के बाद गेम को ओपन करें।

iOS यूजर्स के लिए:
  • App Store पर जाएं।
  • "PUBG Mobile" सर्च करें।
  • यदि नया अपडेट उपलब्ध है, तो "Update" बटन पर टैप करें।
  • अपडेट पूरा होने के बाद गेम लॉन्च करें।
 

PUBG Mobile 3.7 अपडेट का साइज

  • Android: लगभग 1.8GB
  • iOS: लगभग 2.1GB
 

PUBG Mobile 3.7 अपडेट में क्या नया है?

  • Golden Dynasty थीम: गेम का नया रूप जिसमें खास थीम आधारित स्किन्स और इवेंट्स जोड़े गए हैं।
  • बेहतर ग्राफिक्स: HDR और अल्ट्रा HD सपोर्ट के साथ इमर्सिव विजुअल्स।
  • नया बैटल-पास सीजन: प्लेयर्स के लिए नए रिवॉर्ड्स और मिशन्स।
  • हथियार और गियर अपडेट्स: कई नए वेपन स्किन्स और बैलेंसिंग चेंजेज।
  • इम्प्रूव्ड एंटी-चीट सिस्टम: बेहतर सिक्योरिटी और स्मूथ गेमप्ले एक्सपीरियंस।
 

PUBG Mobile 3.7 अपडेट के लिए ध्यान देने योग्य बातें

  • अपडेट डाउनलोड करने से पहले फोन में पर्याप्त स्टोरेज सुनिश्चित करें।
  • गेम को स्मूथ चलाने के लिए स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है।
  • कुछ फीचर्स रीजन के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।
  • गेम भारत में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं है।

Krafton ने भारत के लिए खास Battlegrounds Mobile India (BGMI) गेम पेश किया है, जो भारतीयों के लिए स्पेशल फीचर्स लेकर आता है। फिर भी, यदि आप PUBG Mobile 3.7 अपडेट खेलना चाहते हैं, तो आपको VPN के जरिए पहले आधिकारिक APK को साइडलोड करना होगा और उसके बाद VPN के जरिए ही इसे खेलना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG Mobile
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  2. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  3. OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!
  4. Motorola Razr Fold हो रहा 13 मई को लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Summer Sale 2026: Galaxy S26 Ultra से M06 5G तक, यहां जानें टॉप Samsung स्मार्टफोन डील्स
  6. WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
  7. इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
  8. 1800W पावर वाली इलेक्ट्रिक केतली Xiaomi ने की लॉन्च, 1.7 लीटर की क्षमता, जानें कीमत
  9. Apple का सबसे किफायती MacBook नहीं रहेगा इतना सस्ता! सामने आई बड़ी वजह
  10. CMF Watch 3 Pro की सेल शुरू, 1 हजार रुपये सस्ती खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »