PUBG Mobile को आखिरकार Google Play और App Store से हटाया गया

इससे पहले शुक्रवार को, Tencent ने कहा था कि कंपनी सरकार के साथ मोबाइल प्लेटफॉर्म पर PUBG Mobile वापस लाने के लिए बात-चीत कर रही है।

PUBG Mobile को आखिरकार Google Play और App Store से हटाया गया

PUBG Mobile समेत कुल 118 चीनी ऐप्स भारत में बैन हो गए हैं

ख़ास बातें
  • बुधवार को PUBG Mobile समेत कुल 118 ऐप्स भारत में हुए थे बैन
  • अब Google Play और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए नहीं है उपलब्ध
  • शुक्रवार को FAU-G नाम के एक भारीयत PUBG Mobile विकल्प की हुई है घोषणा
विज्ञापन
PUBG Mobile को Google Play और Apple App Store से हटा दिया गया है और अब यह दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है। याद दिला दें कि बुधवार को भारत सरकार ने पबजी मोबाइल और अन्य 117 चीनी मूल के ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया था। खबर लिखते समय तक PUBG Mobile या PUBG Mobile Lite उन लोगों के लिए काम कर रहा है, जिनके पास यह पहले से डाउनलोड है। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि ये दोनों गेम उन डिवाइसों पर कब तक काम करेंगे, जिनमें ये पहले से इंस्टॉल हैं।

इससे पहले शुक्रवार को, Tencent ने कहा था कि कंपनी सरकार के साथ मोबाइल प्लेटफॉर्म पर PUBG वापस लाने के लिए बात-चीत कर रही है। पबजी मोबाइल के लिए भारत सबसे बड़े बाज़ारों में से एक है, जहां 50 मिलियन से अधिक डेली एक्टिव यूज़र्स हैं, हालांकि राजस्व का हिस्सा बहुत छोटा है। यहां तक कि भारत में कोरोनावायरस महामारी के कारण चल रहे लॉकडाउन में पबजी मोबाइल को और भी ज्यादा खेला जा रहा था। इसके ज़रिए युवा घरों में रह कर अपने दोस्तों के साथ समय बिता रहे थे और यह काफी हद तक डिज़िटल मेल-जोल का एक तरीका बन रहा था।

आईटी मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी कर देश में चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। बयान में कहा गया था कि प्रतिबंध “विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें प्राप्त करने के बाद लगाया गया था, जिसमें एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध कई मोबाइल ऐप्स के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्टें शामिल थीं, जिनमें यूज़र्स के डेटा को अनधिकृत तरीके से भारत के बाहर स्थापित सर्वरों पर भेजना भी शामिल था। सरकार का दावा है कि बैन किए गए ऐप्स "देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरनाक" हैं।

हालांकि, इससे अलग, भारतीय मोबाइल गेमर्स के लिए एक और दिलचस्प खबर सामने आई है। शुक्रवार को भारत में एक नए मोबइल गेम FAU-G की घोषणा हुई है, जो भारतीय मूल की गेम कंपनी द्वारा विकसित किया जा रहा है। यह देसी पबजी मोबाइल विकल्प होगा, जिसे बेंगलुरु-आधारित nCore Games द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। FAU-G गेम को बढ़ावा देने के लिए भारतीय खेल उद्योग के दिग्गज विशाल गोंडल और अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर का सहारा लिया है। एफएयू-जी (बोलने में फौजी से मेल खाता नाम) फियरलेस एंड यूनाइटेड-गार्ड्स के नाम से जाना जाएगा और गेम को प्रोमोट करने वाले ट्वीट्स कहते हैं कि यह अपने राजस्व का 20 प्रतिशत सरकार की फंड-बढ़ाने वाली पहल 'भारत के वीर' को दान करेगा। हालांकि, एफएयू-जी कब रिलीज़ होगा, इसपर फिलहाल कोई शब्द नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि गेम केवल मोबाइल डिवाइसों तक सीमित होगा या इसका पीसी वर्ज़न भी जारी किया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile ban
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  2. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  3. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  4. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  5. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  6. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  7. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  9. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »