PUBG Mobile भारत में बैन, फिर भी कर रहा है अरबों की कमाई

PUBG Mobile, Honor of Kings, Pokemon Go समेत कई मोबाइल गेम्स ने अरबों की कमाई की है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 फरवरी 2021 13:09 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile कथित तौर पर 2020 का टॉप ग्रॉसिंग ऐप रहा है
  • ऐप ने साल 2020 में लगभग 1,893 करोड़ रुपये की कमाई की है
  • भारत में सिंतबर 2020 से बैन है लोकप्रिय मोबाइल बैटल रोयाल गेम

PUBG Mobile India के नाम से पबजी भारत में जल्द वापसी कर सकता है

PUBG Mobile ने 2020 में जबरदस्त कमाई की है। गेम ने पिछले साल Google Play और Apple App Store प्लेटफॉर्म को मिला कर लगभग 2.6 अरब डॉलर (लगभग 1,893 करोड़ रुपये) की कमाई की है। इसमें गेम के चीनी वर्ज़न Game for Peace की कमाई भी शामिल है। इतना ही नहीं, PUBG Mobile के डेवलपर Tencent Games के कुल पांच गेम्स ने रिकॉर्ड कमाई की है। इनमें PUBG Mobile के साथ Honor of Kings सबसे ऊपर रहे हैं।

एक मोबाइल ऐप डेटा एनालिसिस फर्म Sensor Tower की रिपोर्ट बताती है कि 2020 में PUBG Mobile, Honor of Kings, Pokemon Go समेत कई मोबाइल गेम्स ने अरबों की कमाई की है। PUBG Mobile इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहा है। गेम ने लगभग 2.6 अरब डॉलर (लगभग 1,893 करोड़ रुपये) की कमाई की है। यह कमाई Google Play और App Store दोनों प्लेटफॉर्म पर मिला कर की गई है और इसमें गेम का चीनी वर्ज़न Game for Peace भी शामिल है। रिपोर्ट बताती है कि यह कमाई 2019 की तुलना में 64.3 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें कोई शक नहीं कि कमाई का बड़ा श्रेय Covid-19 (कोविड-19) की वजह से दुनिया भर में लगे लॉकडाउन को भी जाता है, जिसके चलते मोबाइल गेमिंग में एक्टिव यूज़र्स की संख्या में उछाल आया था।
 

Photo Credit: Sensor Tower


हैरानी की बात यह है कि गेम को भारत में सितंबर 2020 में बैन कर दिया गया था। PUBG Mobile का भारत में विशाल यूज़रबेस था। साल में लगभग तीन महीने बैन रहने के बाद भी अरबों की कमाई, गेम की लोकप्रियता को दर्शाती है।

वहीं, पबजी मोबाइल के डेवलपर Tencent Games का अन्य लोकप्रिय गेम Honor of Kings लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है। इस गेम ने लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 1,820 करोड़ रुपये) की कमाई की है, जो 2019 की तुलना में 42.8 प्रतिशत ज्यादा है।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर Niantic का Pokemon GO रहा है, जिसने 1.2 अरब डॉलर (लगभग 874 करोड़ रुपये) की कमाई की है। यह 2019 की तुलना में 31.5 प्रतिशत ज्यादा है और रिपोर्ट कहती है कि लॉन्च के बाद से 2020 इस गेम के लिए बेस्ट साल रहा है। गेम ने सबसे ज्यादा कमाई 2020 में ही की है। चौथे नंबर पर Moon Active का Coin Master रहा है, जिसने 2019 की तुलना में दो गुना से ज्यादा कमाई की। गेम ने 1.1 अरब डॉलर (लगभग 801 करोड़ रुपये) कमाए। Roblox Corporation का Roblox मोबाइल गेम भी 2020 में 2019 की तुलना में दोगुना कमाई कर गया। गेम ने Coin Master के समान 1.1 अरब (लगभग 801 करोड़ रुपये) कमाए।
Advertisement

लिस्ट में पांचवा गेम Mixi का Monster Strike रहा। इस गेम ने 2020 में लगभग 958 लाख डॉलर (लगभग 697 करोड़ रुपये) कमाए, जो 2019 की तुलना में 2.8 प्रतिशत ग्रोथ है। ग्लोबल स्तर पर यह गेम 2014 से ही टॉप 5 ग्रॉसिंग गेम्स में शुमार रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  2. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  3. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  5. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  6. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  7. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  8. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  9. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  10. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.