PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट 7 मई को होगा रिलीज़, जुड़ेंगे ये नए फीचर्स

PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट का बीटा वर्ज़न पहले ही जारी किया जा चुका है और इसमें नए सेफ्टी स्क्रैम्बल मोड और जंगल एडवेंचर गाइड मोड जैसे फीचर पहले से मौजूद हैं।

PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट 7 मई को होगा रिलीज़, जुड़ेंगे ये नए फीचर्स

PUBG Mobile 0.18.0 में नया Miramar 2.0 मैप भी शामिल होगा

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट में आ सकता है नया Miramar 2.0 मैप
  • नए टीज़र में सुनाई दी आगामी गोल्डन मिराडो कार की गड़गड़ाहट
  • वेंडिंग मशीन को भी किया गया टीज़, नए मीरामार मैप में हो सकती हैं शामिल
विज्ञापन
PUBG Mobile को अगले महीने एक नया अपडेट मिलने वाला है। Tencent Games ने पुष्टि की है कि नया पबजी मोबाइल अपडेट वर्ज़न 0.18.0 के साथ 7 मई को रोल आउट होगा। लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम को इस नए अपडेट में नए फीचर्स मिलेंगे और यदि पिछली रिपोर्ट्स को सच माना जाए तो आगामी अपडेट पबजी मोबाइल में कुछ बड़े बदलाव भी लेकर आएगा। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट में मिरामार मैप का एक नया वर्ज़न शामिल होगा, जिसे मिरामार 2.0 बोला जाएगा, साथ ही एक सेफ्टी स्क्रैम्बल मोड और जंगल एडवेंचर गाइड मोड भी जोड़ा जाएगा।
 

PUBG Mobile 0.18.0 update release date, features

पबजी मोबाइल टीम ने ट्विटर पर घोषणा की है कि नया अपडेट 7 मई को जारी किया जाएगा। पबजी मोबाइल 0.18.0 में कई नए फीचर्स, मोड और साथ ही एक नया अपग्रेडेड मैप भी जोड़ा जा सकता है। पोस्ट में साझा किए गए एक वीडियो में हम एक कार की गड़गड़ाहट सुन सकते हैं, जो एक नए गोल्डन मिराडो हो सकती है। वीडियो में एक वेंडिंग मशीन भी दिखाई देती है। इन वेंडिंग मशीनों को नए Miramar 2.0 मैप में रखा जा सकता है और खबर है कि इन मशीनों में पेनकिलर्स और एनर्जी ड्रिंक्स मिलेगी। कार और वेंडिंग मशीन के अलावा वीडियो में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।

आगामी PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट का बीटा वर्ज़न पहले ही जारी किया जा चुका है और इसमें नए सेफ्टी स्क्रैम्बल मोड और जंगल एडवेंचर गाइड मोड जैसे फीचर पहले से मौजूद हैं। बीटा से पता चलता है कि Miramar 2.0 मैप में एक रेसिंग रैंप, एक नई गोल्डन मिराडो कार, नक्शे के अंदर नई वेंडिंग मशीनें और वॉटर सिटी नाम का एक नया एरिया मिलेगा। पबजी मोबाइल बीटा से यह भी पता चलता है कि आगामी नए मोड्स में एक मोड पीसी वर्ज़न में शामिल मोड की तरह होगा, जिसमें मैप में एक आउटर सर्कल के साथ एक नीले रंग का इनर सर्कल भी होगा। खिलाड़ियों को इस नीले क्षेत्र के बाहर, लेकिन बाहरी सर्कल के अंदर रहना होगा।

सेफ्टी स्क्रैम्बल मोड को एक नया EvoGround मोड बताया गया है, लेकिन नए जंगल एडवेंचर गाइड मोड की जानकारी अभी बाहर नहीं आ पाई है। अन्य अपेक्षित बदलावों में Win94 बंदूक के लिए एक नया स्कोप सपोर्ट, नया ट्रेनिंग मोड और एक नई रिज़ल्ट स्क्रीन शामिल हो सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  2. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  3. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  4. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  5. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  7. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  8. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  9. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »