Google लगाएगी वीडियो गेम सर्विस Stadia पर ताला, यूजर्स को मिलेगा रिफंड

इस गेम सर्विस को लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया गया था। इससे लोग ईमेल करने जितनी आसानी से कंसोल क्वालिटी की गेम्स खेल सकते थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 सितंबर 2022 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Stadia के यूजर्स की संख्या नौ लाख से कुछ अधिक है
  • गेमिंग सेगमेंट में माइक्रोसॉफ्ट सबसे बड़ी कंपनी है
  • माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग सब्सक्राइबर्स की लगभग 2.5 करोड़ है

कंपनी की सर्विस को यूजर्स ने कमजोर रिस्पॉन्स दिया था

टॉप टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल Google ने अपनी क्लाउड वीडियो गेम सर्विस, Stadia को बंद करने का फैसला किया है। इसे लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया गया था। इससे लोग ईमेल करने जितनी आसानी से कंसोल क्वालिटी की गेम्स खेल सकते थे। हालांकि, यूजर्स की ओर से कमजोर रिस्पॉन्स मिला था।

गूगल के वाइस प्रेसिडेंट Phil Harrison ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "यूजर्स ने इसे उतना पसंद नहीं किया जितनी हमें उम्मीद थी। इस वजह से हमने अपनी Stadia स्ट्रीमिंग सर्विस को बंद करने का फैसला किया है।" कंपनी ने बताया कि वह इसके लिए खरीदे गए कंट्रोलर्स जैसे हार्डवेयर और गेम कंटेंट की रकम को वापस करेगी। यूजर्स के पास इस सर्विस का अगले वर्ष 18 जनवरी तक एक्सेस रहेगा। इस बारे में Wedbush Securities के एनालिस्ट Michael Pachter ने कहा, "कंपनी का आइडिया अच्छा था लेकिन इसका बिजनेस मॉडल खराब था। उन्होंने गेम्स के बिना एक सब्सक्रिप्शन के तौर पर सर्विस की पेशकश की थी।" उन्होंने बताया कि इसके मुकाबले में Xbox बनाने वाली माइक्रोसॉफ्ट ने कई गेम्स के साथ Game Pass सर्विस शुरू की थी, जो प्लेयर्स के लिए एक अच्छा विकल्प था। 

Game Pass के लगभग 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि Stadia के यूजर्स की संख्या नौ लाख से कुछ अधिक है। माइक्रोसॉफ्ट वीडियो गेम सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी है। हाल ही में गूगल के मालिकाना हक वाली लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग साइट YouTube ने क्रिएटर्स को फायदा पहुंचाने के लिए YouTube Shorts से अधिक रकम देने का नया तरीका शुरू किया है। इसका उद्देश्य TikTok को टक्कर देना है। यूट्यूब ने बताया कि वह अपने Shorts वीडियो फीचर पर ऐडवर्टाइजिंग शुरू करेगी और वीडियो क्रिएटर्स को रेवेन्यू का 45 प्रतिशत देगी। 

YouTube को पिछले कुछ वर्षों से TikTok से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। इस ऐप के पास लगभग एक अरब मंथली यूजर्स हैं। टिकटॉक की टक्कर में लगभग दो वर्ष पहले यूट्यूब ने एक मिनट तक के वीडियो वाला Shorts फीचर शुरू किया था। इसके 1.5 अरब से अधिक मंथली यूजर्स हो गए हैं। YouTube की रेवेन्यू को शेयर करने की नई योजना काफी बड़ी है और इसका मुकाबला करना टिकटॉक के लिए मुश्किल होगा। YouTube एक नई ऐड पॉलिसी को टेस्ट कर रही है जिसमें फ्री यूजर्स को एक के बाद एक पांच विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। अभी तक यूट्यूब के फ्री यूजर्स को एक साथ ज्यादा से ज्यादा दो विज्ञापन दिखाए जाते थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Microsoft, Gaming, Service, Google, Market, Stadia, Users, Xbox, Refund, Demand

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.