EvoFox ने One X Tri-Mode Wireless Gamepad किया लॉन्च, गजब फीचर्स के साथ गेमिंग होगी शानदार

Amkette के EvoFox ने अपनी वन सीरीज लाइनअप में विस्तार करते हुए EvoFox One X Tri-Mode Wireless Gamepad को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 08:29 IST
ख़ास बातें
  • EvoFox One X Tri-Mode Wireless Gamepad की शुरुआती कीमत 2,999 रुपये है।
  • EvoFox One X Tri-Mode Wireless Gamepad में 800mAh की बैटरी दी गई है।
  • EvoFox One X Tri-Mode Wireless Gamepad में ड्यूल वाइब्रेशन मोटर्स हैं।

EvoFox One X Tri-Mode Wireless Gamepad में 800mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Amkette

Amkette के EvoFox की वन सीरीज लाइनअप में विस्तार करते हुए EvoFox One X Tri-Mode Wireless Gamepad को लॉन्च कर दिया है। इस कंट्रोलर में बिल्ट-इन 6-एक्सिस जायरोस्कोप, ऑन-द-फ्लाई प्रिसिजन कंट्रोल, प्रोग्रामेबल मैक्रो बटन और हॉल-इफेक्ट जॉयस्टिक और ट्रिगर आदि शामिल है। इसमें 800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 3–5 घंटे वाइब्रेशन के साथ चलती है। यह डिवाइस ट्राई-मोड कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको EvoFox One X Tri-Mode Wireless Gamepad के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

EvoFox One X Tri-Mode Wireless Gamepad Price

कीमत की बात करें तो EvoFox One X Tri-Mode Wireless Gamepad की शुरुआती कीमत 2,999 रुपये है। यह डिवाइस बिक्री के लिए Amkette की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

EvoFox One X Tri-Mode Wireless Gamepad Features, Specifications

EvoFox One X Tri-Mode Wireless Gamepad में कनेक्टिविटी के लिए 2.4GHz वायरलेस, ब्लूटूथ 5.3 + EDR और यूएसबी-सी वायर्ड शामिल है। यह Nintendo स्विच/लाइट/ओएलईडी, एंड्रॉयड 8+, आईओएस/आईपैडओएस/मैकओएस 13.4+, विंडोज 7/8/10/11 और SteamOS के साथ कंपेटिबल है। पोलिंग रेट 1000Hz तक है। इसमें बिल्ट इन 6-एक्सिस मोशन सेंसर, NL बटन के जरिए ऑन-द-फ्लाई और स्विच मोड में नेटिव जायरो (पीसी) है। ट्रिगर्स के लिए मैग्नेटिक हॉल-इफेक्ट एनालॉग ट्रिगर्स (ZL/LT, ZR/RT) है। यह मैग्नेटिक हॉल-इफेक्ट 3D जॉयस्टिक्स से लैस है। प्रेसिजन मोड के लिए NR बटन के जरिए ऑन-द-फ्लाई है। प्रोग्रामेबल बटन में ML, MR, NL, NR हैं। इसके बटन ABXY, D-पैड, RB/LB, स्टार्ट, सेलेक्ट, टर्बो, स्क्रीनशॉट, Fn, ML/MR, NL/NR हैं।

वाइब्रेशन के लिए ड्यूल वाइब्रेशन मोटर्स दी गई हैं। इसमें 800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 3–5 घंटे वाइब्रेशन के साथ चलती है और 20 घंटे तक वाइब्रेशन के बिना चलती है। इसे चार्ज करने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है। अगर 1 मिनट तक कनेक्शन नहीं होता या 10 मिनट तक कोई गतिविधि नहीं होती है तो यह ऑटो स्लीप पर चला जाता है। केबल की लंबाई 1 मीटर है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 158 मिमी, चौड़ाई 106 मिमी, मोटाई 58 मिमी और वजन 225 ग्राम है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च
  2. आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत मे सोशल मीडिया पर उम्र के आधार पर प्रतिबंध लगा सकती है सरकार! 
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo का पहला रैंक, प्रीमियम सेगमेंट में Apple सबसे आगे
  3. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Galaxy F70e स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत
  5. आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!
  6. India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
  7. WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
  8. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
  10. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.