• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • GameBaby: iPhone को बदल देगा गेमिंग कंसोल में! खेलें Mario, Contra, Pokemon जैसे वीडियो गेम्स

GameBaby: iPhone को बदल देगा गेमिंग कंसोल में! खेलें Mario, Contra, Pokemon जैसे वीडियो गेम्स

GameBaby केस में एक अलग करने योग्य निचला हिस्सा है, जो दो बटन और दो बंपर के साथ एक डी-पैड कंट्रोलर में बदल जाता है। यह देखने में 90 के दशक के क्लासिक 16-बिट कंट्रोलर के समान ही दिखाई देता है।

GameBaby: iPhone को बदल देगा गेमिंग कंसोल में! खेलें Mario, Contra, Pokemon जैसे वीडियो गेम्स

Photo Credit: BitmoLab

GameBaby केस में एक अलग करने योग्य निचला हिस्सा है

ख़ास बातें
  • iPhone 15 Pro Max और अपकमिंग iPhone 16 Pro Max को करता है सपोर्ट
  • आपको 16-बिट गेमिंग की पुरानी यादों में वापस ले जाएगा यह केस
  • सुपर अर्ली बर्ड ऑफर में पहले 1,000 यूनिट की कीमत 19.99 डॉलर होगी
विज्ञापन
BitmoLab ने अपने लेटेस्ट इनोवेशन के रूप में GameBaby केस की घोषणा की है, जो खासतौर पर iPhone 15 Pro Max और अपकमिंग iPhone 16 Pro Max के लिए डिजाइन किया गया है। यह केस न केवल डिवाइस की सुरक्षा कर सकता है, बल्कि उस फोन को एक रेट्रो गेमिंग कंट्रोलर में बदल देता है, जो आपको 16-बिट गेमिंग की पुरानी यादों में वापस ले जाएगा। इससे पहले अतरंगी केस बनाने वाली कंपनी ने BANG!Case को लॉन्च किया था, जो कंपनी के दावा के अनुसार, लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इस केस में एक एक्स्ट्रा एक्शन बटन दिया गया है।

BitmoLab के मुताबिक, GameBaby केस 2 सितंबर से स्पेशल प्री-सेल के लिए उपलब्ध है। सुपर अर्ली बर्ड ऑफर के तहत पहले 1,000 यूनिट्स की कीमत 19.99 डॉलर (करीब 1,680 रुपये) होगी, इसके बाद अन्य प्री-सेल यूनिट्स के लिए 24.99 डॉलर (करीब 2,100 रुपये) कीमत होगी। प्री-सेल के बाद GameBaby को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर्स में $39.99 (करीब 3,360 रुपये) में बेचा जाएगा।

फीचर्स की बात करें, तो GameBaby केस में एक अलग करने योग्य निचला हिस्सा है, जो दो बटन और दो बंपर के साथ एक डी-पैड कंट्रोलर में बदल जाता है। यह देखने में 90 के दशक के क्लासिक 16-बिट कंट्रोलर के समान ही दिखाई देता है। यह डिजाइन यूजर्स को अपने डिवाइस को सुरक्षित रखते हुए उन्हें क्लासिक हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल में बदलने की सुविधा देता है। जब कंट्रोलकर के रूप में इस्तेमाल नहीं होता है, तो GameBaby एक टिकाऊ प्रोटेक्टिव केस के रूप में काम करता है।

केस Delta एमुलेटर के साथ iPhone 15 Pro Max और अपकमिंग iPhone 16 Pro Max के साथ कंपेटिबल है। कंपनी का कहना है कि यह एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ आता है, जो यूजर के हाथ में आराम से फिट बैठेगा। गेमबेबी की खास बात यह है कि यह बिना किसी पावर सोर्स या फोन से कनेक्शन के काम करता है। यह कार्य करने के लिए कैपेसिटिव टच कंट्रोल का इस्तेमाल करता है।

BitmoLab स्टीम डेक एक्सेसरीज पर JSAUX के साथ मिलकर काम करती है। कंपनी इससे पहले भी कई अनूठे केस लॉन्च कर चुकी है, जिसमें हाल ही में पेश किया गया BANG!Case शामिल है। बैंग!बटन एक कस्टमाइजेबल बटन के साथ आता है, जिससे यूजर्स केवल टैप करके, डबल-टैप करके या दबाए रखकर अलग-अलग काम करवा सकते हैं। BANG!CASE मूल रूप से MagSafe इकोसिस्टम को सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यूजर वायरलेस चार्जिंग भी कर सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BitmoLab, BitmoLab GameBaby, GameBaby, iPhone Cases
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »