• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Battlegrounds Mobile India की प्राइवेसी पॉलिसी चीनी कनेक्शन पर कंपनी ने दिया बयान, कहा...

Battlegrounds Mobile India की प्राइवेसी पॉलिसी चीनी कनेक्शन पर कंपनी ने दिया बयान, कहा...

Battlegrounds Mobile India की प्राइवेसी पॉलिसी पूरी तरह से खुलासा करती है कि पॉलिसी पर यूज़र की सहमति के साथ गेम कुछ यूज़र डेटा को ट्रांस्फर कर सकता है।

Battlegrounds Mobile India की प्राइवेसी पॉलिसी चीनी कनेक्शन पर कंपनी ने दिया बयान, कहा...

Battlegrounds Mobile India के लॉन्च की तारीख अभी भी पर्दे के पीछे है

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India के डेटा ट्रांस्फर मुद्दे पर Krafton का बयान
  • कहां कुछ खास सर्विस मुहैया कराने के लिए डेटा होता है ट्रांस्फर
  • हाल ही में एक छोटे अपडेट के जरिए फिक्स किया था चीनी सर्वर का मुद्दा
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India के निर्माता Krafton ने हालिया डेटा ट्रांसफर मुद्दे पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बैटल रोयाल गेम में यूज़र्स के निजी डेटा को चीन में स्थापित सर्वर (Tencent सर्वर भी शामिल) पर भेजने की सूचना मिलने के बाद इस बयान को जारी किया गया है। PUBG Mobile को भारत में Battlegrounds Mobile India के रूप में लाया गया है। पबजी मोबाइल को चीनी कनेक्शन के चलते बैन किया गया था, जिसके बाद क्राफ्टॉन ने टेंसेंट के साथ संबंध तोड़ने और देश में 100 मिलियन डॉलर (लगभग 740 करोड़ रुपये) से अधिक का निवेश करने का वादा किया था। चीन के सर्वरों में डेटा ट्रांसफर की यह समस्या कथित तौर पर एक छोटे से अपडेट के बाद तय की गई है।

Krafton का कहना है कि कंपनी Battlegrounds Mobile India अर्ली एक्सेस टेस्ट के संबंध में डेटा हैंडलिंग पर हालिया चिंताओं से पूरी तरह अवगत है। कंपनी ने कहा है कि उसने इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया है और इसे फिक्स करने के लिए तत्काल ठोस कदम भी उठाया है। Krafton का यह भी कहना है कि गेम में कुछ खास सर्विस को सक्षम करने के लिए यूज़र्स के डेटा को थर्ड-पार्टी के साथ साझा किया जाता है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्राइवेसी पॉलिसी पूरी तरह से खुलासा करती है कि पॉलिसी पर यूज़र की सहमति के साथ गेम कुछ यूज़र डेटा को ट्रांस्फर कर सकता है। कंपनी ने आधिकारिक बयान में कहा है कि प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन कर कोई डेटा साझा नहीं किया गया है।

अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में, Battlegrounds Mobile India का कहना है कि व्यक्तिगत जानकारी को भारत और सिंगापुर में स्थित सर्वर पर संग्रहीत और संसाधित किया जाएगा, लेकिन कंपनी गेम सर्विस चलाने या कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यूज़र्स के डेटा को अन्य देशों में ट्रांस्फर कर सकती है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने हाल ही में सरकार को पत्र लिखकर इस गेम पर बैन (Battlegrounds Mobile India Ban) लगाने की मांग की है और यहां तक ​​कि Google को इसे Play Store से हटाने के लिए भी कहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »