Battlegrounds Mobile India की भारत में धूम, 1 करोड़ से मिले ज्यादा डाउनलोड

Battlegrounds Mobile India भारत में धूम मचा रहा है। इस गेम को कितना पसंद किया जा रहा है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसने Google Play Store पर 1 करोड़ डाउनलोड को पार कर लिया है।

Battlegrounds Mobile India की भारत में धूम, 1 करोड़ से मिले ज्यादा डाउनलोड

Battlegrounds Mobile India को 17 जून को ओपन-टू-ऑल अर्ली एक्सेस वर्जन के रूप में उतारा गया था।

ख़ास बातें
  • BGMI को आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था।
  • जल्द ही यह लोकप्रिय गेम iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
  • PUBG Mobile की तुलना में BGMI गेम में हल्के अंतर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India भारत में धूम मचा रहा है। इस गेम को कितना पसंद किया जा रहा है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसने Google Play Store पर 1 करोड़ डाउनलोड को पार कर लिया है। Battlegrounds Mobile India को आधिकारिक तौर पर कुछ दिन पहले ही 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था। जबकि 17 जून से यह ओपन-टू-ऑल अर्ली एक्सेस वर्जन के रूप में उपलब्ध था। गूगल प्ले स्टोर पर गेम के 10 मिलियन डाउनलोड हो चुके हैं। यह संख्या केवल एंड्रॉयड यूजर्स की है क्योंकि फिलहाल यह गेम केवल एंड्रॉयड प्लैफॉर्म पर ही उपलब्ध है। जब इसे iOS पर उपलब्ध कराया जाएगा तो इसके डाउनलोड की संख्या में कई गुना इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है। यह गेम अभी iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

Krafton द्वारा Battlegrounds Mobile India का स्टेबल वर्जन अब Google Play Store पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है और यह फ्री है। इस गेम का आनंद फिलहाल एंड्रॉयड यूजर ही ले पा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसके iOS वर्जन पर काम चल रहा है और जल्द ही यह लोकप्रिय गेम iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
कंपनी इस गेम के 1 करोड़ डाउनलोड होने पर काफी उत्साहित है। इस माइल स्टोन का जश्न मनाने के लिए Kraftonने 'कांस्टेबल सेट' नामक एक इन-गेम आउटफिट जारी किया है जिसे स्थायी रूप से प्लेयर्स की इन्वेंट्री में जोड़ा जाएगा।  

इस गेम के इतने लोकप्रिय होने की वजह PUBG मोबाइल गेम के लिए यूजर्स की बड़ी रुचि का होना है। पिछले साल भारत सरकार ने PUBG Mobile को भारत में बैन कर दिया था जिसके बाद से इसके फैंस में लेकर बड़ी निराशा फैल गई थी। इसलिए कंपनी ने विशेष रूप से भारत के यूजर्स के लिए इसको तैयार किया। 17 जून से यह ओपन-टू-ऑल अर्ली एक्सेस वर्जन के रूप में उपलब्ध था। अब लॉन्च होने पर नतीजे सामने हैं कि इस गेम को कितना पसंद किया जा रहा है। 

PUBG मोबाइल की तुलना में Battlegrounds Mobile India थोड़ा अलग भी है। अन्तर ज्यादा नहीं है लेकिन अंतर दिए गए हैं। लैंडिंग हिट और खुद को क्षतिग्रस्त होने पर अब आपको रेड मार्क या लाल निशान नहीं मिलेंगे। इसके लिए आपको हरे और पीले रंगों में से किसी एक को चुनना होगा। इसके अतिरिक्त गेम यह भी सुनिश्चित करता है कि पहली बार खेलने वालों के पास शुरुआत से ही इन-गेम कपड़ों के विकल्प हों। PUBG की तुलना में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया हिंसा भी कम दिखाई पड़ती है। इसका छोटा सा उदाहरण इस बात से दिया जा सकता है कि जब भी आप किसी दुश्मन को मार गिराते हैं तो गेमप्ले अब 'Kills' के बजाय 'Finishes' को इंगित करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »