• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • BGMI प्‍लेयर्स ध्‍यान दें, PUBG मोबाइल डेटा ट्रांसफर करने का आज है आखिरी मौका

BGMI प्‍लेयर्स ध्‍यान दें, PUBG मोबाइल डेटा ट्रांसफर करने का आज है आखिरी मौका

जो डेटा ट्रांसफर किया जा सकेगा, उसमें पुरानी पर्चेज और इन्‍वेंटरी के अलावा सीजन रिवॉर्ड्स और दूसरी बेसिक जानकारियां शामिल हैं।

BGMI प्‍लेयर्स ध्‍यान दें, PUBG मोबाइल डेटा ट्रांसफर करने का आज है आखिरी मौका

Photo Credit: Krafton

जिन यूजर्स ने अपने अकाउंट को लिंक नहीं किया है, वे डेटा को नए गेम में ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

ख़ास बातें
  • यूजर्स सुबह 5:29 बजे से पहले तक डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं
  • पुरानी पर्चेज और इन्‍वेंटरी के अलावा सीजन रिवॉर्ड्स ट्रांसफर होंगे
  • फेसबुक पर एक पोस्ट में क्राफ्टन ने ट्रांसफर से जुड़ी डिटेल्‍स दी हैं
विज्ञापन
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) खेलने वाले यूजर्स के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। BGMI उन गेमर्स के लिए डेटा ट्रांसफर के ऑप्‍शन को बंद करने जा रहा है, जो अपना डेटा PUBG मोबाइल से BGMI में माइग्रेट करना चाहते हैं। गेम की पब्‍लिशर क्राफ्टन ने इस महीने की शुरुआत में ही यह ऐलान कर दिया था। एक बार फ‍िर से क्राफ्टन ने यूजर्स को अपडेट किया है। बताया है कि जिन गेमर्स ने अभी तक अपना डेटा ट्रांसफर नहीं किया है, उनके पास अब कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। 

फेसबुक पर एक पोस्ट में क्राफ्टन ने गेमर्स से कहा है कि यूजर्स आज यानी 31 दिसंबर तक ही अपना डेटा PUBG मोबाइल से ट्रांसफर कर पाएंगे। भारतीय समय के अनुसार, यूजर्स सुबह 5:29 बजे से पहले तक डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। मौजूदा बैन की वजह से PUBG मोबाइल इंडिया में उपलब्‍ध नहीं है। जो डेटा ट्रांसफर किया जा सकेगा, उसमें पुरानी पर्चेज और इन्‍वेंटरी के अलावा सीजन रिवॉर्ड्स और दूसरी बेसिक जानकारियां शामिल हैं। 
 

ऐसे कर सकते हैं डेटा ट्रांसफर 

डेटा ट्रांसफर करने वाले यूजर गेम में लॉग-इन कर सकते हैं और एक नया कैरेक्टर बना सकते हैं। इसके बाद एक पॉपअप आएगा, जिसमें पूछा जाएगा कि क्‍या आप अपना डेटा ट्रांसफर करना चाहते हैं। तो आप Agree पर टैप करें। इसके बाद यूजर को उस अकाउंट को सिलेक्‍ट करना होगा, जिससे उन्‍होंने PUBG मोबाइल पर साइन-इन किया था। साइन-इन करने के बाद डेटा ट्रांसफर को कन्‍फर्म करें। जिन यूजर्स ने अपने अकाउंट को लिंक नहीं किया है, वे डेटा को नए गेम में ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। 

डेटा ट्रांसफर ऑप्‍शन को इस साल की शुरुआत में BGMI गेम लॉन्च होने के बाद लाया गया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने डेटा को PUBG मोबाइल से नए गेम में ट्रांसफर कर सकते हैं। 

भारत ने सितंबर 2020 में PUBG मोबाइल और PUBG मोबाइल लाइट पर बैन लगा दिया था। इस साल जुलाई में इस गेम को बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के रूप में फिर से शुरू किया गया था। गेम ने प्‍लेयर्स को उनकी प्रोग्रेस और डेटा को PUBG मोबाइल से ले जाने की इजाजत दी थी। जिन लोगों ने अपने फेसबुक या ट्विटर अकाउंट से PUBG मोबाइल में लॉग इन किया था, उन्हें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में डेटा ट्रांसफर करने के लिए वही अकाउंट्स इस्तेमाल करने की अनुमति थी।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »