• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Amazon Prime Gaming: अमेजन पर जनवरी महीने में फ्री में खेले ये 4 पॉपुलर वीडियो गेम्स

Amazon Prime Gaming: अमेजन पर जनवरी महीने में फ्री में खेले ये 4 पॉपुलर वीडियो गेम्स

प्राइम गेमिंग सर्विस में इन गेम्स को एक-एक करके हर गुरुवार को पेश किया जाएगा, जिनमें से पहला गेम - Endling: Extinction is Forever बीते गुरुवार को प्लेटफॉर्म पर आ चुका है।

Amazon Prime Gaming: अमेजन पर जनवरी महीने में फ्री में खेले ये 4 पॉपुलर वीडियो गेम्स
ख़ास बातें
  • प्राइम गेमिंग सर्विस में गेम्स को एक-एक करके हर गुरुवार को पेश किया जाएगा
  • Endling: Extinction is Forever बीते गुरुवार को प्लेटफॉर्म पर आ चुका है
  • आने वाले गुरवार में Apico, Atari Mania और Yars: Recharged को जोड़ा जाएगा
विज्ञापन
Amazon Prime Gaming अपने यूजर्स के लिए चार नए गेम के साथ 2024 की शुरुआत कर रहा है। प्राइम सब्सक्रिप्शन रखने वाले मेंबर्स के लिए ये चारों गेम्स खेलने के लिए पूरी तरह से मुफ्त होंगे। नए टाइटल्स को जनवरी महीने के लिए पेश किया जा रहा है और ये सभी अलग-अलग तारीखों पर प्लेटफॉर्म में जोड़े जाएंगे। कंपनी ने पहले ही जनवरी 2024 के लिए गेम्स और उनकी उपलब्धता की तारीखों का खुलासा कर दिया है।

प्राइम गेमिंग सर्विस में इन गेम्स को एक-एक करके हर गुरुवार को पेश किया जाएगा, जिनमें से पहला गेम - Endling: Extinction is Forever बीते गुरुवार को प्लेटफॉर्म पर आ चुका है और खेलने के लिए पूरी तरह से फ्री है। अन्य तीन गेम्स आने वाले तीन गुरुवार को एक-एक करके उपलब्ध होंगे। चलिए इन चारों गेम्स के बारे में जानते हैं।

Endling: Extinction is Forever
Endling: Extinction is Forever एक 2.5D प्लेटफॉर्मिंग एडवेंचर गेम है, जिसे Herobeat Studios द्वारा विकसित किया गया है और HandyGames द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह 19 जुलाई, 2023 को Microsoft Windows, Nintendo Switch, PlayStation 4 और Xbox One के लिए रिलीज हुआ था और अब Prime Gaming पर खेलने के लिए उपलब्ध है। गेम में, प्लेयर्स को जंगल में अपने बच्चों को लीड करना होता है और खतरनाक शिकारियों और मानव द्वारा बनाए जाल से बचाना होता है।

Apico
Apico एक मधुमक्खी पालन सिमुलेशन गेम है, जिसे TNgineers द्वारा विकसित किया गया है और Whitethorn Games द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसे 20 मई, 2022 को वर्ल्ड बी डे के अवसर पर जारी किया गया था। इसमें प्लेयर को अपनी मधुमक्खियों की देखभाल करने, नई प्रजातियों को खोजने और द्वीप के पर्यावरण की रक्षा करनी होती है। गेम को 11 जनवरी को प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाएगा और यह भी खेलने के लिए पूरी तरह से मुफ्त होगा।

Atari Mania
18 जनवरी को Prime Gaming पर आने वाला Atari Mania एक रेट्रो माइक्रोगेम कलनेक्शन है। गेम छोटे, चुनौतीपूर्ण खेलों की एक फास्ट पेस सीरीज है, जो विभिन्न शैलियों में आपकी सजगता और स्किल्स को टेस्ट करती है। इसमें 'Asteroids' से लेकर 'Yars' Revenge' तक 150 से अधिक माइक्रोगेम्स हैं।

Yars: Recharged
Yars: Recharged को 25 जनवरी को Prime Gaming में जोड़ा जाएगा। एक ट्विन-स्टिक शूटर गेम, जिसे Adamvision Studios और SneakyBox द्वारा विकसित किया गया है और Atari द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह 1982 के अटारी 2600 शूटर Yars' Revenge का रीमेक है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  2. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  3. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  4. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  6. OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स
  7. Flipkart SASA LELE Sale: Google Pixel 10 की कीमत होगी 60 हजार से भी कम, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर जबरदस्त डील
  8. बिना इंटरनेट TV पर कास्ट करें लैपटॉप-टैबलेट, Portronics ने लॉन्च किया नया वायरलेस गैजेट
  9. Amazon Great Summer Sale: ईयरबड्स, पावर बैंक पर ऑफर्स का हुआ खुलासा, मिल रही जबरदस्त डील्स
  10. Free Fire Max Redeem Codes: बिना पैसे खर्च किए पाएं प्रीमियम रिवॉर्ड्स! आज के कोड्स हुए लाइव
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »