गेमिंग पर फोकस्ड Red Magic 11 Pro जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite 2 हो सकता है चिपसेट

Red Magic 10 Pro में 6.8 इंच 1.5K (1,216 × 2,688 पिक्सल्स) BOE Q9+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 15:18 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर लिस्टिंग हुई है
  • Red Magic 11 Pro में Red Magic 10 Pro की तुलना में अपग्रेड हो सकते हैं
  • पिछले वर्ष दिसंबर में Red Magic 10 Pro को पेश किया गया था

इस स्मार्टफोन में आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Nubia के सब ब्रांड Red Magic की गेमिंग पर फोकस्ड नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। पिछले वर्ष दिसंबर में Red Magic 10 Pro को पेश किया गया था। इसका अगला वर्जन Red Magic 11 Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। इसका मॉडल नंबर - Nubia NX809J है। यह मॉडल नंबर Red Magic 11 Pro का माना जा रहा है। इस स्मार्टफोन को मल्टी-कोर और सिंगल-कोर टेस्ट्स में क्रमशः 10,742 प्वाइंट और 3,309 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इसमें आठ-कोर CPU है। इसके चिप के दो CPU कोर्स 4.19 GHz और छह कोर्स 3.63 GHz पर सीमित हैं। इसमें कोडनेम 'canoe' चिपसेट है। यह CPU स्पीड और कोडनेम आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट से जुड़ा हो सकता है। इस चिपसेट की घोषणा अगले महीने Snapdragon Summit में की जा सकती है। 

Advertisement

Red Magic 11 Pro में Red Magic 10 Pro की तुलना में अपग्रेड हो सकते हैं। Red Magic 10 Pro में 6.8 इंच 1.5K (1,216 × 2,688 पिक्सल्स)  BOE Q9+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 24 GB तक का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। Red Magic 10 Pro में 50 मेगापिक्सल का OmniVision OV50E40 कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 6,500 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में Red Magic 10 Air को लॉन्च किया था। इसमें 6.8 इंच फुल HD+ (1,116 × 2,480 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 2,000 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। इस  स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा हैं। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.