₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!

iPhone 17 Pro Max को सभी ऑफर्स के बाद ₹74,990 तक के प्राइस में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 सितंबर 2026 10:24 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro को इस वक्त भारी छूट के साथ खरीदने का सुनहरा मौका है।
  • सभी डिस्काउंट मिलाकर ₹69,990 तक की कीमत में फोन को खरीदा जा सकता है।
  • फोन का 256GB वेरिएंट भारत में ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था।

iPhone 17 Pro अभी भी कंपनी के सबसे दमदार आईफोन्स की लिस्ट में शुमार है।

Photo Credit: Croma

Apple लेटेस्ट iPhone सीरीज iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के लॉन्च के बाद इसकी बढ़ी हुई कीमत को लेकर सभी तरफ चर्चा है। सोशल मीडिया पर भी iPhone 18 Pro सीरीज के दामों को लेकर निराशा फैंस में दिख रही है। ऐसे में कम बजट में iPhone Pro मॉडल खरीदने का अभी भी एक जबरदस्त मौका दिख रहा है। Croma ने iPhone 17 Pro के लिए धमाकेदार ऑफर निकाला है जिसके तहत iPhone 17 Pro को 65 हजार रुपये तक सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। 

iPhone 17 Pro Discount Deal Croma

iPhone 17 Pro को इस वक्त भारी छूट के साथ खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन का 256GB वेरिएंट भारत में ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन का लिस्ट प्राइस ₹1,30,490 मेंशन किया गया है। यानी एमआरपी से 4,410 रुपये की छूट इस पर है। लेकिन ढेर सारे ऑफर्स भी इसके साथ में हैं। चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीद पर ₹4,000 का कैशबैक मिलेगा। 

इसी के साथ एक कमाल का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करता है तो ₹44,500 तक की छूट नए फोन पर पा सकता है। लेकिन शर्त यह है कि पुराने फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। उदाहरण देखें तो iPhone 15 Pro आपके पास अच्छी कंडीशन में है, और उसको एक्सचेंज करते हैं तो ₹44,500 की छूट मिल जाएगी। इसी के ऊपर 12 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी आपको मिल रहा है। 

ये सभी डिस्काउंट मिलाकर ₹69,990 तक की कीमत में फोन को खरीदा जा सकता है। इसी तरह iPhone 17 Pro Max को भी इन सभी ऑफर्स के बाद ₹74,990 तक के प्राइस में खरीदा जा सकता है। यहां पर ध्यान रखें कि आखिरी प्रभावी कीमत पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू, फोन की कंडीशन और बैंक ऑफर्स के लागू होने पर निर्भर करेगी। 

Advertisement

iPhone 17 Pro अभी भी कंपनी के सबसे दमदार आईफोन्स की लिस्ट में शुमार है। फोन में A19 Pro चिप दी गई है। साथ में Vapour Cooling चैम्बर मिल जाता है। इस फोन में तीन कैमरा मिलते हैं जिसमें 48MP कैमरों वाला सेटअप है। फोन में 4x Telephoto कैमरा शामिल भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP फ्रंट कैमरा इसमें दिया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1206x2622 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • Bad
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.