Yami Gautam की थ्रिलर मूवी चोर निकल के भागा Netflix पर 24 मार्च को होगी रिलीज

इस फिल्म का एक पोस्टर भी प्रदर्शित किया है, जिसमें यामी गौतम एक एयर होस्टेस की भूमिका में दिख रही हैं

विज्ञापन
Written by Rahul Chettiyar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 17:28 IST
ख़ास बातें
  • इस फिल्म में Yami Gautam और Sunny Kaushal की प्रमुख भूमिकाएं हैं
  • इसमें यामी गौतम एक एयर होस्टेस की भूमिका निभा रही हैं
  • यह विमान अपहरण की कहानी से जुड़ी एक थ्रिलर फिल्म है

इस फिल्म की कहानी विमान अपहरण से जुड़ी है

पिछले कुछ महीनों से नई थ्रिलर फिल्मों की कमी जल्द पूरी होने वाली है। Netflix ने पर जल्द ही एक विमान अपहरण से जुड़ी Chor Nikal Ke Bhaga को 24 मार्च को रिलीज करने की घोषणा की है। इस फिल्म में Yami Gautam और Sunny Kaushal की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

इसे Ajay Singh ने डायरेक्ट किया है, जो चार वर्ष पहले रिलीज हुई Looose Control से जुड़े थे। इसकी कहानी अमर कौशिक और शिराज अहमद ने लिखी है। नेटफ्लिक्स के पिछले वर्ष सितंबर में TUDUM इवेंट के बाद चोर निकल के भागा के बारे में यह पहला अपडेट दिया गया है। इसकी प्रोड्यूसर Maddock Films ने फिल्म का एक पोस्टर भी प्रदर्शित किया है, जिसमें यामी गौतम एक एयर होस्टेस की भूमिका में दिख रही हैं और उनके सिर पर पिस्टल तनी है। इस फिल्म में सनी कौशल ने यामी के प्रेमी और सहयोगी की भूमिका निभाई है, जो विमान के कार्गो से डायमंड चुराने की कोशिश करते हैं। 
Advertisement

इस फिल्म की कहानी तब बड़ा मोड़ लेती है जब एक अपहरणकर्ता विमान पर कब्जा कर सभी के जीवन के लिए खतरा बन जाता है। इसके डायरेक्टर सिंह ने कहा, "यह एक बड़े उतार-चढ़ाव और अलग कहानी वाली थ्रिलर है। यामी और सनी को डायरेक्ट करना और इस फिल्म को उनके परफॉर्मेंस के साथ आगे बढ़ते देखना रोमांचक था। दर्शकों के नेटफ्लिक्स के जरिए इस फिल्म को देखकर हमारी मेहनत का एक्सपीरिएंस करने का बेसब्री से इंतजार है।" 

नेटफ्लिक्स ने इससे पहले चोर निकल के भागा का 30 सेकेंड का एक टीजर रिलीज किया था। इसमें सनी को घायल दिखाया गया था और वह एक कुर्सी पर बैठे थे और उनसे रिमोट बम बंधा हुआ था। नेटफ्लिक्स पर इस वर्ष रिलीज होने वाली अन्य ओरिजिनल फिल्मों में अनुष्का शर्मा की Chakda ‘Xpress और जोया अख्तर की The Archies शामिल हैं। Chakda ‘Xpress भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान Jhulan Goswami की बायोपिक है, जिन्होंने टीम की सफलता के रास्ते पर अगुवाई की थी। The Archies की शूटिंग पिछले वर्ष दिसंबर में समाप्त की गई थी और इसे एक म्यूजिकल ड्रामा बताया गया है, जो 1960 के दशक को दिखाता है। हालांकि, इन दोनों फिल्मों की रिलीज की तिथि के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.