• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • कौन हैं अब्दु रोजिक के दुश्मन हसबुल्ला? वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस में करेंगे एंट्री!

कौन हैं अब्दु रोजिक के दुश्मन हसबुल्ला? वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस में करेंगे एंट्री!

हसबुल्ला एक बार एक महिला को धमकी देने के कारण भी चर्चा में आए थे।

कौन हैं अब्दु रोजिक के दुश्मन हसबुल्ला? वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस में करेंगे एंट्री!

हसबुल्ला टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए काफी फेमस हैं।

ख़ास बातें
  • अब्दु की तरह ये भी कद में छोटे हैं और केवल 3 फीट के हैं।
  • कहा जाता है कि इनके कारनामें बहुत बड़े हैं।
  • हसबुल्ला के पास कई महंगी गाड़ियां होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस में एक नया धमाल होने वाला है। वैसे तो इस बार का सीजन साजिद खान और अब्दु रोजिक के कारण पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बिग बॉस हाउस में आए दिन सेलिब्रिटीज के बीच फाइट और डायलॉगबाजी देखने को मिलती है जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। लेकिन इस बार बिग बॉस हाउस में सबसे चहेता कंटेस्टेंट कोई है तो वो है अब्दु रोजिक। अब्दु अपने चुलबुले अंदाज से सबको पसंद आ रहे हैं। लेकिन अब उनके एक दुश्मन की एंट्री भी बिग बॉस के घर में होने वाली है। 

बिग बॉस 16 में साजिद खान की बड़ी कंट्रोवर्सी पहले से ही चल रही है। वहीं, घर के सबसे स्वीट कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक का नया चेहरा शायद अब फैंस को देखने को मिल सकता है। अब तक अब्दु बिग बॉस हाउस में सबको हंसाते ही दिखे हैं। लेकिन खबर है कि उनके दुश्मन हसबुल्ला मेगोमोदोव की एंट्री बिग बॉस 16 में जल्द होने वाली है। वाइल्ड कार्ड एंट्री से हसबुल्ला घर में दाखिल होंगे। ऐसे में रोजिक इस पर कैसा रिएक्ट करेंगे और उसके बाद घर का क्या माहौल होगा, यह देखने वाली बात होगी। तो आईए जानते हैं कि आखिर कौन हैं हसबुल्ला मेगोमोदोव?

हसबुल्ला मेगोमोदोव रूस के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 20 साल है। अब्दु की तरह ये भी कद में छोटे हैं और केवल 3 फीट के हैं। लेकिन कहा जाता है कि इनके कारनामें बहुत बड़े हैं। हसबुल्ला टिकटॉक पर बहुत फेमस हैं। एमएमए स्पूफ के कारण वो रातों रात फेमस हो गए थे। 2021 में हसबुल्ला ने रोजिक को फाइट करने के लिए ललकारा था। हालांकि निजी तौर पर दोनों के बीच ऐसी कोई लड़ाई नहीं देखी गई है, लेकिन कहा जाता है कि दोनों के बीच कोल्ड वार की स्थिति बनी रहती है। चूंकि दोनों ही सोशल मीडिया स्टार हैं और फेमस हैं, इसलिए दोनों एक दूसरे को अपना प्रतिद्वंदी मानते हैं। 

हसबुल्ला एक बार एक महिला को धमकी देने के कारण भी चर्चा में आए थे। उस महिला ने बिना हसबुल्ला की इजाजत उनका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर उस महिला को धमकी दी। इस पर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया था। हसबुल्ला भले ही दिखने में छोटे हैं लेकिन इनके पास कई महंगी गाड़िया हैं। अब्दु के बिग बॉस में आने के कुछ दिन बाद ही हसबुल्ला भी सुर्खियों में दिखाई देने लगे। अब देखना ये है कि जब वो बिग बॉस हाउस में आएंगे तो अब्दु और उनके बीच कैसा व्यवहार देखने को मिलता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »