Bigg Boss 16: साजिद खान के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा का डबल एक्शन, पहुंचीं थाने और ...

#MeToo movement के दौरान साजिद खान पर भी यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे।

Bigg Boss 16: साजिद खान के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा का डबल एक्शन, पहुंचीं थाने और ...

Photo Credit: Instagram/viralbhayani

शर्लिन चोपड़ा साजिद खान के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचीं।

ख़ास बातें
  • शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ खोला मोर्चा
  • मीटू आरोपी साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई
  • एक्टर अली फजल ने भी साजिद खान के खिलाफ विरोध जाहिर किया है
विज्ञापन
मीटू मूवमेंट (#Metoo) के आरोपों में घिरे साजिद खान की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं। सलमान खान के टॉप रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कंटेस्टेंट और फिल्म मेकर साजिद खान के खिलाफ अब एक्सट्रेस शर्लिन चोपड़ा एक्शन मोड में आ गई हैं और साजिद के खिलाफ वह थाने जा पहुंचीं। शर्लिन चोपड़ा भी उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं जिन्होंने मीटू मूवमेंट के दौरान साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। बिग बॉस 16 को टीवी पर आते हुए 20 दिन हो चुके हैं। लेकिन साजिद खान को शो से बाहर नहीं किया गया है, जिससे आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस खफा दिखाई दे रही हैं। शर्लिन ने साजिद पर कानूनी रूप से दो तरफा वार किया है। 

शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। सोशल मीडिया हैंडल पर शर्लिन ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा शर्लिन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को एक पत्र लिखने की बात भी कही है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 16 का टेलीकास्ट रुकवाने की बात कही है। शर्लिन ने कहा है कि जब तक साजिद खान बिग बॉस 16 से बाहर नहीं हो जाते, तब तक इस शो का ब्रॉडकास्ट, टेलीकास्ट रद्द कर दिया जाना चाहिए। 
 अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए शर्लिन ने बताया कि उन्होंने मीटू आरोपी साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वीडियो में शर्लिन कह रही हैं, "मैं यहां मीटू आरोपी साजिद खान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाने आई हूं। कई दिनों से हम बिग बॉस से गुजारिश कर रहे हैं कि साजिद खान को अपने घर से बेदखल करें, लेकिन बिग बॉस हमारी बातों को अनसुनी कर रहे हैं। हमारी पीड़ा को, हमारे अनभुव को खारिज कर रहे हैं। कंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर को एक पत्र भेजा है, और उनसे रिक्वेस्ट की है कि बिग बॉस सीजन 16 का टेलीकास्ट/ब्रॉडकास्ट रोक दिया जाए। जब तक हमारा आरोपी, हम जितनी भी पीड़ित महिलाओं का आरोपी शो में है, तब तक शो का टेलीकास्ट/ब्रॉडकास्ट रद्द कर दिया जाए।"

इससे ठीक पहले ही मिर्जापुर फिल्म में गुड्डू भैया का किरदार निभाने वाले अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साजिद खान के खिलाफ विरोध जाहिर किया है। अली फजल ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें साजिद खान के पोस्टर के नीचे उन्होंने आग लगाते हुए दिखाया। इस फोटो के जरिए उन्होंने साजिद को शो से बाहर निकालने की जोरदार मांग की है। 
#MeToo movement के दौरान साजिद खान पर भी यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे। फिर जैसे ही बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री हुई, तभी से विवाद शुरू हो गया था। सोशल मीडिया पर उनको शो से बाहर निकाले की बात सामने आने लगी। इसके कुछ दिन बाद ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सूंचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर साजिद को शो से बाहर करने की अपील कर डाली। 2018 में कुछ जर्नलिस्ट समेत लगभग 10 एक्सट्रेसेज ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »