Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vu Ultra Large TV सीरीज Google TV के साथ है और इसमें Apple AirPlay, Apple HomeKit और Chromecast के लिए सपोर्ट है। ये टेलीविजंस Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 सितंबर 2026 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Vu Ultra Large TV को दो डिस्प्ले साइज में पेश किया गया है
  • इन TVs में कंपनी का प्रॉपराइटरी Vu 144Hz Iconium 4K AI प्रोसेसर है
  • ये टेलीविजंस Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं

इन स्मार्ट TVs में Apple AirPlay और Chromecast के लिए सपोर्ट है

स्मार्ट टेलीविजंस के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली ने मंगलवार को भारत में नई Ultra Large TV सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज को दो डिस्प्ले साइज में पेश किया गया है। इसमें 4K UHD रिजॉल्यूशन QLED है। इन स्मार्ट TVs में Apple AirPlay और Chromecast के लिए सपोर्ट है। इस सीरीज में Motion Estimation and Motion Compensation (MEMC) और एक अलग गेम मोड मिलता है। के साथ है। इन स्मार्ट TVs में कंपनी का प्रॉपराइटरी Vu 144Hz Iconium 4K AI प्रोसेसर दिया गया है। 

Vu Ultra Large TV सीरीज का प्राइस

Advertisement

इस स्मार्ट TV सीरीज के 85 इंच के डिस्प्ले साइज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 1,50,000 रुपये और 100 इंच के डिस्प्ले वाले वेरिएंट का लगभग 2,50,000 रुपये का है। इन स्मार्ट TVs की बिक्री Vu के ऑथराइज्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए की जा रही है। 

Vu Ultra Large TV सीरीज के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस सीरीज में 100 इंच तक 4K UHD (3,840 x 2,160 पिक्सल्स) QLED डायरेक्ट-लिट पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस सीरीज में Motion Estimation and Motion Compensation (MEMC) और एक अलग गेम मोड मिलता है। इस TV सीरीज में कंपनी का प्रॉपराइटरी Vu 144Hz Iconium 4K AI प्रोसेसर दिया गया है। ये टेलीविजंस Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। इस सीरीज के 100 इंच के डिस्प्ले वाले मॉडल में 108 W 2.1 चैनल VuFX ऑडियो सेटअप दिया गया है, जिसमें दो स्पीकर्स और एक सबवूफर शामिल हैं। इस टेलीविजन में रिफ्लेक्शंस को घटाने के लिए एंटी-ग्लेयर मैट फिनिश है। 

Advertisement

इस सीरीज के 85 इंच के डिस्प्ले वाले मॉडल में 65 W 2.2 चैनल VuFX ऑडियो सेटअप है, जिसमें दो स्पीकर्स और दो सबवूफर्स शामिल हैं। इस TV में ग्लॉसी फिनिश दी गई है। Vu Ultra Large TV सीरीज Google TV के साथ है और इसमें Apple AirPlay, Apple HomeKit और Chromecast के लिए सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, चार HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट और एक ऑप्टिकल ऑडियो आउट पोर्ट के विकल्प हैं। इन टेलीविजंस के Bluetooth रिमोट में वॉयस कंट्रोल, अलग क्रिकेट, सिनेमा, पिक्चर, साउंड और Wi-Fi हॉटकीज दी गई हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.