Pathan Controversy: VHP ने कहा, शाहरुख खान को माफी मांगनी चाहिए और वह तेवर दिखा रहे हैं

विश्व हिंदू परिष्द ने कहा है कि शाहरुख अगर माफी नहीं मांगते तो फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2022 17:19 IST
ख़ास बातें
  • सुरेंद्र जैन ने कहा शाहरुख माफी नहीं मांगते तो उनकी फिल्म रिलीज नहीं होगी
  • शाहरुख ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में सोशल मीडिया को लेकर जो स्पीच दी
  • फिल्म पठान में दीपिका के भगवे रंग की बिकिनी को लेकर मामला गंभीर हो गया है

विश्व परिषत के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन कहा कि अगर शाहरुख खान माफी नहीं मांगते तो हम उनकी फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।

Pathan Controversy: शाहरुख खान की फिल्म पठान के सॉन्ग ‘बेशर्म रंग' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिष्द के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने कहा है कि शाहरुख अगर माफी नहीं मांगते तो फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच ही शाहरुख ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के दौरान सोशल मीडिया पर आलोचना पर निशाना साधा है, जिसके बाद इस फिल्म का मसला और गर्म होता नजर आ रहा है।

पठान का गाना ‘बेशर्म रंग' अपने रिलीज से ही सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म में एक ओर जहां शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। वहीं, इस फिल्म में दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर बवाल मच गया है। विश्व हिंदू परिषद ने इस गाने को लेकर नाराजगी जताई है। संगठन के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि भगवा रंग को बेशर्म बताते हुए आपत्तिजनक सीन करना हिंदू विरोधी मानसिकता की हद है। शाहरुख ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में सोशल मीडिया को लेकर जो टिप्पणी की उसके बाद विवाद बढ़ गया है।
Advertisement

विश्व हिंदू परिषद के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने एक बयान जारी कर कहा है कि शाहरुख खान माफी मांगने के बजाय इस तरह के तेवर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर शाहरुख खान माफी नहीं मांगते तो उनकी फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान ने कहा था कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नैरेटिव बना दिया जाता है। ऐसा लगता है कि इससे सोशल मीडिया की कमर्शियल वैल्यू बढ़ जाती है। उनका कहना था कि इतनी नेगेटिविटी के बाद भी वह और उनके जैसे पॉजिटिव सोच वाले लोग जिंदा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.