Varisu कल इस OTT प्लेटफॉर्म पर चार भाषाओं में होगी रिलीज

Prime Video के अनुसार, Varisu बुधवार, 22 फरवरी को चार भाषाओं में रिलीज हो रही है।

Varisu कल इस OTT प्लेटफॉर्म पर चार भाषाओं में होगी रिलीज

Varisu बुधवार, 22 फरवरी को चार भाषाओं में रिलीज हो रही है।

ख़ास बातें
  • Varisu बुधवार, 22 फरवरी को चार भाषाओं में Prime Video पर रिलीज हो रही है
  • फिलहाल इस फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है
  • Varisu को 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था
विज्ञापन
पिछले महीने की शुरुआत शुरुआत में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म Varisu ने बॉक्स ऑफिस में अच्छा कलेक्शन किया और हिट होने के बाद अब फिल्म बुधवार, 22 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज होने वाली है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर Vijay इस फिल्म में लीड रोल में हैं। फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

Prime Video के अनुसार, Varisu बुधवार, 22 फरवरी को चार भाषाओं में रिलीज हो रही है। फिलहाल इस फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, एक्टर विजय ने इस मौके पर कहा कि वह इस बात से रोमांचित हैं कि प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने पर 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों के दर्शक फिल्म देख पाएंगे।
 

उन्होंने कहा, "वारिसु मेरे लिए एक बेहद खास फिल्म है। एक विशाल बैकड्रॉप होने के बावजूद, संक्षेप में यह गहरा भावनात्मक और परिवार-उन्मुख है। हमारे पास इसे बनाने में एक अभूतपूर्व समय था, और फिल्म को अब तक मिले प्यार और उन दर्शकों की प्रतिक्रिया, जिन्होंने इसे सिनेमाघरों में देखा, से अभिभूत हूं।" ।

Varisu को 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। विजय की पिछली फिल्म 'बीस्ट' बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही थी। ऐसे में उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। फिल्म को 200 करोड़ के बजट से तैयार किया गया है।

यह विजय की 66वीं फिल्म है। इसमें विजय के साथ प्रमुख भूमिकाओं में रश्मिका मंधाना और श्याम हैं। इसके अलावा फिल्म में योगी बाबू, शरत कुमार और प्रकाश राज भी हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »