• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Uunchai ट्रेलर : अमिताभ और उनके दोस्‍त चढ़ेंगे एवरेस्‍ट, सलमान भी करना चाहते थे काम लेकिन डायरेक्टर ने किया मना!

Uunchai ट्रेलर : अमिताभ और उनके दोस्‍त चढ़ेंगे एवरेस्‍ट, सलमान भी करना चाहते थे काम लेकिन डायरेक्टर ने किया मना!

यूट्यूब पर Uunchai का ट्रेलर रिलीज किए जाने से लेकर खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 7,824,709 व्यूज आ चुके हैं। वहीं 8.3 हजार तक कमेंट्स भी किए गए हैं।

Uunchai ट्रेलर : अमिताभ और उनके दोस्‍त चढ़ेंगे एवरेस्‍ट, सलमान भी करना चाहते थे काम लेकिन डायरेक्टर ने किया मना!

Photo Credit: YouTube/Rajshri

ख़ास बातें
  • सूरज बड़जात्या की नई फिल्म 'ऊंचाई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • यूट्यूब पर Uunchai का ट्रेलर रिलीज किए होने तक लाखों व्यूज आ गए हैं।
  • कोई भी सूरज बड़जात्या की जैसी फैमिली फिल्में नहीं बना सकता।
विज्ञापन
Uunchai Trailer: राजश्री प्रोडक्शन की नई फिल्म 'ऊंचाई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में 3 दोस्तों की कहानी नजर आ रही है। तीनों दोस्त अपने चौथे दोस्त की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का निर्णय लेते हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। वहीं महिला किरदारों में नीना गुप्ता और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी अहम हैं। यह फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ रुलाएगी भी। यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर काफी पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर कैसे रिएक्शन मिल रहे हैं। 

यूट्यूब पर Uunchai का ट्रेलर रिलीज किए जाने से लेकर खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 7,824,709 व्यूज आ चुके हैं। वहीं 8.3 हजार कमेंट्स भी किए गए हैं। यूजर्स द्वारा ऊंचाई का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। 80 साल की उम्र में अमिताभ बचन की एक्टिंग को यूजर्स सलाम कर रहे हैं। सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन की भी खूब तारीफ की जा रही है। फिल्म की बात करें तो अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी वाली इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा गाइड की भूमिका निभाएंगी। परिणीति ट्रैकिंग गाइड होने के साथ लोगों को इसमें आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताती हैं। 

एक ट्विटर यूजर ने कहा कि कोई भी सूरज बड़जात्या जैसी फैमिली फिल्में नहीं बना सकता। ऊंचाई का ट्रेलर काफी बेहतरीन है।
वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि बॉलीवुड राजश्री मैजिक को बहुत मिस कर रहा था। बॉलीवुड में भावनाएं वापस लाने के लिए धन्यवाद सूरज बड़जात्या। ऊंचाई का ट्रेलर काफी तरोताजा है। 
  सलमान खान को नहीं दिया रोल
आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान ने भी काम करने की इच्छा जताई थी, लेकिन सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को मना कर दिया था। सूरज बड़जात्या ने कहा कि 'जब मैं यह फिल्म बना रहा था तो सलमान ने पूछा कि सूरज क्या बना रहे हो। फिर यह कहा कि तुम पहाड़ों पर क्यों जा रहे हो। उसके बाद यह कहा कि मैं यह फिल्म कर सकता हूं। तब मैंने कहा नहीं। यह बात हम सभी जानते हैं कि सलमान पहाड़ों पर चढ़ सकते हैं।' मगर मुझे फिल्म के लिए ऐसे किरदारों की जरूरत थी जो ऐसे नजर आएं कि वह नहीं चढ़ सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »