• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • सलमान खान के गाने 'दुल्हन हम ले जाएंगे' का इंडोनेशियन वर्जन वायरल! देखें वीडियो

सलमान खान के गाने 'दुल्हन हम ले जाएंगे' का इंडोनेशियन वर्जन वायरल! देखें वीडियो

बॉलीवुड फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के बारे में तो शायद आप जानते ही होंगे। अगर नहीं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि सलमान खान और करिश्मा कपूर स्टारर हिंदी फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी।

सलमान खान के गाने 'दुल्हन हम ले जाएंगे' का इंडोनेशियन वर्जन वायरल! देखें वीडियो

Photo Credit: Youtube/ Vina Fan

सलमान खान और करिश्मा कपूर स्टार हिंदी फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी।

ख़ास बातें
  • 'प्यार दिलों का मेला है' फिर से नए अवतार में वायरल हो रहा है।
  • 'दुल्हन हम ले जाएंगे' फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी।
  • 'प्यार दिलों का मेला है' का इंडोनेशियन वर्जन को खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के बारे में तो शायद आप जानते ही होंगे। अगर नहीं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि सलमान खान और करिश्मा कपूर स्टार हिंदी फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था और यह अपने समय की हिट फिल्मों में से एक थी। अब आपके मन में सवाल आया होगा कि हम करीबन 22 साल पुरानी इस फिल्म की आज साल 2022 में क्यों बात कर रहे हैं। यह सवाल आना भी लाजमी है। जी हां असली मुद्दा यही है, क्योंकि दुल्हन हम ले जाएंगे फिल्म का गाना 'प्यार दिलों का मेला है' फिर से नए अवतार में वायरल हो रहा है।

नहीं अभी से यूट्यूब पर जाने की जरूरत नहीं है... पहले पूरी खबर तो पढ़ लीजिए। जी हां 'प्यार दिलों का मेला है' गाने का नया वर्जन वायरल हो रहा है। वीना फैन नाम के एक यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रीक्रिएट करके दिखाया गया है।  आपको बता दें कि वीना फैन यूट्यूब चैनल को कुछ इंडोनेशियन कलाकारों ने चालू किया है। इंडोनेशियन वर्जन में कलाकार वीना फैन के अलावा रीजल आर्गा ने सलमान खान की भूमिका निभाई है।  इस चैनल के माध्यम से हर दिन बॉलीवुड के मशहूर गाने और सीन्स को रीक्रिएट करके दिखाया जाता है। 'प्यार दिलों का मेला है' गाने के नए वर्जन के वीडियो को अब तक 3,984,367 व्यूज मिले हैं। इसके अलावा करीबन 6.4 हजार से ज्यादा कमेंट्स किए गए हैं।

यूट्यूब पर इस गाने को काफी सराहा जा रहा है और व्यूअर्स ने देखने के बाद कमेंट्स की झड़ी लगा दी है, जिसमें सिर्फ तारीफ ही तारीफ नजर आ रही है। एक यूजर ने लिखा है कि 'अविश्वसनीय सलमान और करिश्मा से बेहतर।' वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है, 'क्या ऊर्जावान परफॉर्मेंस है मुझे यह पसंद आया और भारत की ओर से ढेर सारा प्यार।' अन्य  यूजर ने लिखा है कि 'गाने को बड़े ही खूबसूरत तरीके से रीक्रिएट किया गया है।' वीना फैन द्वारा रिक्रिएट किया गया यह कोई पहला गाना नहीं है बल्कि इसके अलावा भी कई बॉलीवुड गानों को नए अवतार में पेश किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »