OTT पर ‘फ‍िल्‍मी दिवाली’ : ये नई फ‍िल्‍में और सीरीज हो रहीं रिलीज, जानें पूरी डिटेल

OTT Diwali Release : 30 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर गोविंदा मेरा नाम (Govinda Naam Mera) को स्‍ट्रीम किया जाएगा। फ‍िल्‍म को शशांक खेतान ने डायरेक्‍ट किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 21:48 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म लाइगर भी OTT पर र‍िलीज की जा रही है
  • कल नेटफ्लिक्स पर द गुड नर्स रिलीज हो रही है
  • इंडियन प्रीडेटर 3: मर्डर इन ए कोर्टरूम का तीसरा सीजन भी आ रहा है

OTT Diwali Release : फ‍िल्‍म लाइगर भी OTT पर र‍िलीज की जा रही है। डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर यह फ‍िल्‍म हिंदी में आएगी।

त्‍योहारी मौसम के बीच सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की राम-सेतु (Ram Setu) और अजय देवगन स्‍टारर थैंक गॉड (Thank God) ने दर्शकों को लुभाना शुरू कर दिया है। वहीं OTT पर भी नई फ‍िल्‍मों और सीरीज की शुरुआत हो रही है। नेटफ्लिक्‍स, एमेजॉन प्राइम वीडियो से लेकर डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर नई फ‍िल्‍में और सीरीज पेश की जा रही हैं। ओटीटी पर समय बिताने वालों के लिए अगले कुछ दिन सस्‍पेंस, रोमांच और कमिडी से भरे हुए होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि OTT पर क्‍या खास आ रहा है। 

शुरुआत करते हैं OTT पर रिलीज हो रही फ‍िल्‍मों से। 30 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर गोविंदा मेरा नाम (Govinda Naam Mera) को स्‍ट्रीम किया जाएगा। फ‍िल्‍म को शशांक खेतान ने डायरेक्‍ट किया है। इसकी प्रोड्यूसर धर्मा प्रोडक्‍शन है। गोविंदा मेरा नाम में अभिनेता विकी कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे। 

विकी कौशल के भाई सनी कौशल की फ‍िल्‍म भी रिलीज को तैयार है। चोर निकल के भागा (Chor Nikal Ke Bhaaga) नेटफ्लिक्‍स पर दिवाली पर रिलीज की जाएगी। फ‍िल्‍म में सनी के साथ यामी गौतम नजर आएंगी। सनी कौशल आखिरी बार शिद्दत में नजर आए थे। चोर निकल के भागा एक थ्रिलर ड्रामा फ‍िल्‍म है। 

फ‍िल्‍म लाइगर भी OTT पर र‍िलीज की जा रही है। डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर यह फ‍िल्‍म हिंदी में आएगी। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर फ‍िल्‍म ज्‍यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसमें विजय देवरकोंडा और अनन्‍या पांडे ने भूमिका निभाई है। 
Advertisement

इसके अलावा, नेटफ्ल‍िक्‍स पर नयनतारा और विग्‍नेश की मैरिज पर बनी डॉक्युमेंट्री रिलीज हो गई है। वहीं, कल नेटफ्लिक्स पर द गुड नर्स रिलीज हो रही है। क्राइम ड्रामा फिल्म में जेसिका चेस्टेन नजर आएंगी। 28 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' रिलीज की जाएगी। यह एक जर्मन वॉर फ‍िल्‍म है। 
Advertisement

बात करें OTT पर आने वाली सीरीज की, तो इंडियन प्रीडेटर 3: मर्डर इन ए कोर्टरूम को 28 अक्‍टूबर को नेटफ्ल‍िक्‍स पर रिलीज किया जाएगा। यह इस सीरीज का तीसरा सीजन होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.