UP65 Teaser Out: कॉलेज लाइफ पर बेस्ड UP65 का टीजर जारी, 8 जून को होगी रिलीज

JioStudios द्वारा यूट्यूब पर शेयर किए गए टीजर को 1 दिन में करीब 8 लाख बार देखा जा चुका है। इस वेब सीरीज में रूम में रह रहे रूममेट्स की कहानी दिखाई गई है, जिनकी जीवन शैली और स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

UP65 Teaser Out: कॉलेज लाइफ पर बेस्ड UP65 का टीजर जारी, 8 जून को होगी रिलीज

UP65 स्टूडेंट लाइफ के ऊपर आधारित है

ख़ास बातें
  • UP65 का टीजर 1 मिनट और 15 सेकंड का है
  • इस वेब सीरीज में रूम में रह रहे रूममेट्स की कहानी दिखाई गई है
  • 1 दिन में करीब 8 लाख बार देखा जा चुका है टीजर
विज्ञापन
UP65 का टीजर रिलीज हो गया है। वेब सीरीज IIT छात्रों की कहानी के ऊपर आधाकिरत है और इसमें यूपी के वाराणसी शहर की झलक दिखाई गई है। टीजर आपको इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों के चार साल कैसे बीतते हैं, उसकी झलक दिखाता है। इसमें दिखाया गया है कि छात्र पढ़ने के साथ अपनी हॉस्टल लाइफ में क्या करते हैं, कितना जूझते हैं और किन तकलीफों से गुजरते हैं।

UP65 का टीजर 1 मिनट और 15 सेकंड का है, जिसे गुरुवार को रिलीज किया गया था। UP65 एक वेब सीरीज है, जिसे JioCinema में रिलीज किया जाएगा। सीरीज में प्रीतम जायसवाल, अब्बास अली गजनवी, अभिषेक झा और सत्यम तिवारी मुख्य भूमिका में हैं।

JioStudios द्वारा यूट्यूब पर शेयर किए गए टीजर को 1 दिन में करीब 8 लाख बार देखा जा चुका है। इस वेब सीरीज में रूम में रह रहे रूममेट्स की कहानी दिखाई गई है, जिनकी जीवन शैली और स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। इसमें दर्शाने की कोशिश की है कि कैसे ये सभी दोस्त कॉलेज में कई तरह के अनुभवों से गुजरते हैं। इसमें दोस्ती, प्यार, टकरार का कॉन्बिनेशन है।


UP 65 वेब सीरीज 8 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है। इस वेब सीरीज को गगनजीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। गगनजीत सिंह इससे पहले Campus Diaries वेब सीरीज भी बना चुके हैं, जो यूथ के बीच काफी पॉपुलर है।

इस सीरीज में भी कॉलेज लाइफ को दिखाया गया है कि कैसे बच्चे कॉलेज में मौज मस्ती के साथ कई तरह के इमोशन से गुजरते हैं। इसके अलावा गगनजीत ने Tathaastu और Pariwar को भी डायरेक्ट किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UP65, UP 65, UP65 Web Series
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  2. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  3. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  4. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  8. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  9. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  10. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »