Tiku Weds Sheru का प्राइम वीडियो पर 23 जून को प्रीमियर, कंगना रणौत हैं प्रोड्यूसर

इस फिल्म के निर्देशक Sai Kabir Srivastva हैं। इसे बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut की Manikarnika Films ने प्रोड्यूस किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जून 2023 15:54 IST
ख़ास बातें
  • इस फिल्म को Kangana Ranaut की Manikarnika Films ने प्रोड्यूस किया है
  • इस फिल्म के निर्देशक Sai Kabir Srivastva हैं
  • सोशल मीडिया पर अक्सर दिखने वाली अवनीत कौर की यह पहली फिल्म है

इसका प्रीमियर 23 जून को प्राइम वीडियो पर होगा

लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स में शामिल Prime Video ने कॉमेडी ड्रामा फिल्म, Tiku Weds Sheru के प्रीमियर की घोषणा की है। इस फिल्म के निर्देशक Sai Kabir Srivastva हैं। इसे बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut की Manikarnika Films ने प्रोड्यूस किया है। 

इस फिल्म में पहली बार नवाजुदीन सिद्दीकी और सोशल मीडिया पर अकसर दिखने वाली अवनीत कौर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह टीकू और शेरू की रोमांस और उत्साह से भरी कहानी है। इसका प्रीमियर 23 जून को होगा। टीकू और शेरू बॉलीवुड में सफल होने की चाहत रखने वाले दो किरदारों की मुश्किलों से भरी यात्रा को दिखाती है। कंगना ने इस फिल्म के बारे में बताया, "मेरे लिए टीकू वेड्स शेरू एक बहुत स्पेशल फिल्म है क्योंकि यह मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत पहला टाइटल है। यह पहली फिल्म है जिसमें मैंने प्रोड्यूसर के तौर पर कमान संभाली है और मुझे यह मजेदार लगा है। मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण लेकिन आगे बढ़ाने वाला एक्सपीरिएंस था।" 
Advertisement

प्राइम वीडियो की भारत में ओरिजिनल्स की हेड, Aparna Purohit ने कहा, "कॉमेडी ड्रामा को देखना मजेदार होता है। ये आपको भावनाओं के साथ आगे ले जाते हैं। टीकू वेड्स शेरू के किरदारों को सोच समझकर तैयार किया गया है। ये दर्शकों को बहुत पसंद आएंगे। इसके साथ ही इन किरदारों के सफलता पाने की कोशिश से जुड़ी कहानी बांधे रखती है। हम सपनों, जोश और बदलाव को दर्शाने वाले इस जिंदादिल कॉमेडी ड्रामा के लिए कंगना रणौत की मणिकर्णिका फिल्म्स के साथ जुड़कर बहुत खुश हैं। इसमें अवनीत और नवाज ने टीकू और शेरू के किरदारों को मजेदार तरीके से निभाया है। हमें विश्वास है कि यह मूवी देश के साथ ही विदेश में दर्शकों को पसंद आएगी।" 

इसे डायरेक्ट करने वाले Sai Kabir Srivastva का कहना था, "मैं और मेरी टीम प्राइम वीडियो के साथ पार्टनरशिप कर खुश हैं। इससे हमारी फिल्म दुनिया भर में दर्शकों तक पहुंच सकेगी। इसमें फिल्मों में शुरुआत कर रही अवनीत कौर और नवाजुदीन सिद्दीकी शामिल हैं। मुझे उम्मीद है इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद करेंगे।" टीकू वेड्स शेरू प्राइम मेंबरशिप में नया एडिशन है। देश में प्राइम मेंबर्स 1,499 रुपये प्रति वर्ष की मेंबरशिप में कम कॉस्ट के साथ एंटरटेनमेंट की बड़ी रेंज का मजा ले सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.