Tiger 3 Box office Collection Day 14: सुस्त पड़ने लगी सलमान खान की टाइगर-3! 14वें दिन कमाए इतने

टाइगर फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है।

Tiger 3 Box office Collection Day 14: सुस्त पड़ने लगी सलमान खान की टाइगर-3! 14वें दिन कमाए इतने

टाइगर फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है।

ख़ास बातें
  • Tiger 3 बॉक्स ऑफिस पर अब ठंडी पड़ने लगी है।
  • दूसरे वीकेंड के दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • फिल्म भारत में अबतक 265 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विज्ञापन
Tiger 3 Box office Collection Day 14: सलमान खान की फ‍िल्‍म टाइगर-3 (Tiger 3) बॉक्स ऑफिस पर अब ठंडी पड़ने लगी है। पहले हफ्ते में धुंआधार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ठीकठाक कारोबार किया, और अब तीसरे सप्ताह में फिल्म प्रवेश करने जा रही है। फिल्म की रिलीज को 14 दिन पूरे हो चुके हैं। आइए बताते हैं 14 वें दिन टाइगर-3 का कलेक्शन कैसा रहा। साथ ही ट्रेड पंडितों ने फिल्म के 15वें दिन यानी आज के अनुमानित आंकड़े भी बताए हैं। आइए जानते हैं टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लेटेस्ट अपडेट। 

टाइगर-3 बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अभी भी डटी हुई है। ओपनिंग डे पर 45 करोड़ के लगभग कमाने वाली फिल्म 13वें दिन तक 258 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। 13वें दिन टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये रहा। वहीं, 14वें दिन, यानी कल शनिवार के दिन इसके कलेक्शन में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार दूसरे वीकेंड के दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो कि शुरुआती रुझानों में बताया जा रहा है। सटीक कलेक्शन अभी आना बाकी है। 14वें दिन का कलेक्शन मिला दें तो फिल्म भारत में अबतक 265 करोड़ रुपये कमा चुकी है। साथ ही 15वें दिन के अनुमानित आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 

Tiger 3 Box office Collection Day 15: टाइगर-3 की रिलीज का आज 15वां दिन है। इंडस्ट्री ट्रैकर्स के अनुमानित आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म अब सुस्त पड़ना शुरू हो चुकी है। Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि टाइगर-3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15 (Tiger 3 Box Office Collection Day 15) 1.5 करोड़ रुपये पर सिमट सकता है। ऐसे में अगर आज का कलेक्शन सही साबित होता है तो फिल्म का दो हफ्तों का कलेक्शन 267 करोड़ के करीब पहुंच जाएगा। 

300 करोड़ क्लब से फिल्म अब ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन रोजाना फिल्म की घटती कमाई इस आंकड़े तक पहुंचने में समय ले सकती है। फिल्म को मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है। टाइगर फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। तीनों किश्तों में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में हैं। उनके अपोजिट दिखाई दे रही हैं कैटरीना कैफ। इमराश हाशमी इस फ‍िल्‍म में विलेन के रोल में हैं। टाइगर-3 से पहले इस फ‍िल्‍म के ‘टाइगर' और ‘टाइगर जिंदा है' वर्जन रिलीज हो चुके हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »