पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भारत में नहीं होगी रिलीज, MNS नेता ने कहा ‘देशद्रोही पाकिस्तान जाकर देखें फिल्म’

The Legend Of Maula Jatt Controversy: पूरी दुनिया में अपनी सफलता से नाम कमा रही फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की भारत में भी रिलीज की खबरें सामने आई थी। लेकिन हाल ही में आई खबरों के मुताबिक इस फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2022 21:32 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के भारत रिलीज मचा बवाल
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण की सेना के नेता ने रिलीज को लेकर दी धमकी
  • MNS के नेता अमेय खोपकर ने कहा- फवाद के फैंस, देशद्रोही पाकिस्तान जाएं

The Legend Of Maula Jatt Controversy: द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट को भारत में भी रिलीज किए जाने की बात चल रही हैं।

The Legend Of Maula Jatt Controversy: पूरी दुनिया में अपनी सफलता से नाम कमा रही पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' की भारत  रिलीज की खबरें सामने आई थी। फिल्म की कहानी इतनी दमदार है कि देश-विदेश हर तरफ इसकी प्रशंसा हो रही है। लेकिन अब इसके भारत रिलीज पर बवाल खड़ा हो गया है। यहां तक की महाराष्ट्र नवनिर्माण की सेना के एक नेता ने इसके रिलीज को लेकर धमकी भी दे डाली है।

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान उन बेहतरीन एक्टर में से हैं जो भारतीय फैंस के फेवरेट हुआ करते थे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, और भारत में भी उनकी एक्टिंग की खूब सरहाना की गई। आज भी उनके इंडियन फैंस उन्हें फिल्मों में देखने का इंतजार करते हैं। हालांकि अब उनका बॉलीवुड में नजर आना मुमकिन नहीं लग रहा है। लेकिन हर तरफ ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' की वाहवाही सुनने के बाद, जब इस फिल्म के भारत रिलीज की खबर सामने आई तो उनके भारतीय फैंस में खुशी की लहर दौड़ती दिखाई दी। लेकिन हाल ही आए खबरों के मुताबिक इस फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।  
अपनी कामयाबी का परचम लहराने वाली फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' के भारत रिलीज की बात महाराष्ट्र नवनिर्माण की सेना के एक नेता अमेय खोपकर को रास नहीं आई। वहीं अपने एक बयान में खोपकर ने धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को भारत में रिलीज नहीं होने देंगे। महाराष्ट्र नवनिर्माण के अध्यक्ष राज ठाकरे के आदेश से इस फिल्मों को भारत में कहीं भी रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। वहीं अमेय खोपकर ने अपने एक ट्विट के जरिए फवाद खान के फैंस को ताना मारते हुए उन्हें देशद्रोही का टैग भी दे दिया। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा, ‘फवाद के फैंस, देशद्रोही पाकिस्तान जाकर उनकी फिल्म देख सकते हैं।‘
द लीजेंड ऑफ मौला जट दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली पंजाबी फिल्म बन गई है। पाकिस्तान के इतिहास में ये सबसे महंगे बजट की फिल्म है। इस फिल्म में फवाद खान सहित माहिरा खान, हमजा अली अब्बासी औऱ हुमैमा मलिक मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने अबतक 250 करोड़ की बिजनेस कर लिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.