Thalapathy 68: साउथ स्टार विजय की अगली फिल्म का ऐलान, टीजर खड़े कर देगा रोंगटे!

थलापति विजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में एक टीजर रिलीज किया है, जो यह पुष्टि करता है कि विजय की अपकमिंग फिल्म का नाम Thalapathy 68 होगा।

Thalapathy 68: साउथ स्टार विजय की अगली फिल्म का ऐलान, टीजर खड़े कर देगा रोंगटे!

Thalapathy 68 को वेंकट प्रभू डायरेक्ट करने वाले हैं

ख़ास बातें
  • Thalapathy 68 को वेंकट प्रभू डायरेक्ट करेंगे
  • इसकी कास्ट का फिलहाल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है
  • फिल्म का म्यूजिक युवन राजा शंकर देंगे
विज्ञापन
साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के चहेते एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Leo के लिए खबरों में बने हुए हैं। फरवरी में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से इनके फैंस की उत्सुक्ता डबल हो गई है। अभी लोग इस अपकमिंग फिल्म का इंतजार ही कर रहे हैं कि कॉलीवुड सुपरस्टार ने एक और अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम Thalapathy 68 होगा।

थलापति विजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में एक टीजर रिलीज किया है, जो यह पुष्टि करता है कि विजय की अपकमिंग फिल्म का नाम Thalapathy 68 होगा। फिल्म के लिए साउथ स्टार ने जाने-माने निर्देशक वेंकट प्रभु के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म की घोषणा करने वाले इस टीजर से पता चलता है कि फिल्म के राइटर और डायरेक्टर वेंकट प्रभु हैं और इसे एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। 
 
एजीएस एंटरटेनमेंट के साथ थलापति विजय की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों बिगिल बना चुके हैं। Thalapathy 68 का म्यूजिक युवन राजा शंकर देंगे।

फिलहाल फिल्म के टीजर से केवल इतना ही पता चलता है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की पूरी कास्टिंग को भी पर्दे के पीछे रखा है।

इससे अलग बता दें कि आप थलापति विजय को जल्द Leo में देखने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनागराज हैं। इसे सेवन स्क्रीन स्टूडियो (seven screen studio) ने बनाया है। फिल्म की रिलीज डेट 19 अक्टूबर 2023 बताई गई है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसमें संजय दत्त भी दिखाई देने वाले हैं। 

इसके अलावा, Leo की स्टारकास्ट में प्रिया आनंद, तृष्णा कृष्णन और अर्जुन सर्जा का नाम भी शामिल है। थलापति विजय और तृषा कृष्णन इस फिल्म 14 साल बाद एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। इसलिए दोनों स्टार्स के फैंस के लिए इस फिल्म की रिलीज का इंतजार करना बेहद मुश्किल होने वाला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »